Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

15 जुलाई को मनाया जाएगा विश्व युवा कौशल दिवस, जनपद स्तरीय कार्यक्रम में दिखेगी उत्तर प्रदेश की युवा प्रतिभाओं की चमक

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में आगामी 15 जुलाई को पूरे प्रदेश में विश्व युवा कौशल दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा, इस अवसर पर जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है.

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में आगामी 15 जुलाई को पूरे प्रदेश में विश्व युवा कौशल दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा. इस अवसर पर जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है. इस कार्यक्रम की श्रृंखला में 12, 13 या 14 जुलाई को (जनपद की सुविधा अनुसार) रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्थानीय उद्योगों और कंपनियों को आमंत्रित कर युवाओं को सीधी नियुक्ति का अवसर दिया जाएगा. रोजगार मेले की तैयारी के लिए जिलाधिकारी द्वारा नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं.

युवाओं में कौशल विकास के प्रति आएगी जागरूकता

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि 15 जुलाई को आयोजित विश्व युवा कौशल दिवस के मुख्य कार्यक्रम में कौशल विकास की सफल कहानियां, प्रशिक्षण केंद्रों की प्रदर्शनी, प्रेरक संवाद सत्र और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शामिल रहेंगी. जिले के सफल प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें मंच पर अपनी कहानी साझा करने का अवसर मिलेगा. जनपद में स्थापित महत्वपूर्ण उद्योगों के प्रतिनिधियों का भी सम्मान किया जाएगा. इसके साथ ही, कार्यक्रम स्थल के बाहर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें समस्त प्रशिक्षण प्रदाता हिस्सा लेंगे. प्रदर्शनी में वो उत्पाद रखे जाएंगे जो इन संस्थानों के छात्र या छात्राओं द्वारा निर्मित किए गए हों. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों की उपस्थिति रहेगी. आयोजन का उद्देश्य युवाओं में कौशल विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना है.

रोजगार मेलों का जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा शुभारंभ

इससे पूर्व जनपदों की सुविधा के अनुसार 12 से 14 जुलाई के मध्य किसी एक दिन रोजगार मेले का आयोजन भी किया जाएगा. रोजगार मेले में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (डीडीयू-जीकेवाई), राज्य की अन्य कौशल विकास योजनाओं और आईटीआई से प्रशिक्षित युवाओं को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है. चयनित युवाओं की नियुक्ति का विवरण मिशन मुख्यालय को प्रेषित किया जाएगा. जनप्रतिनिधियों द्वारा मेले का शुभारंभ कराया जाएगा और नियुक्ति प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण कराया जाएगा. चुनिंदा (न्यूनतम 11) रोजगार पाने वालों को 15 जून को होने वाले कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा. रोजगार मेले की तिथियों का सभी माध्यमों से प्रचार प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवा इसका हिस्सा बनकर लाभ ले सकें. इन दोनों कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए सभी जनपदों को व्यय के लिए 50 हजार रुपए आवंटित किए गए हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital