Yogi Adityanath in Prayagraj: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर विपक्षी दलों पर इशारों में बड़ा हमला बोला है. प्रयागराज में जगद्गुरु रामानंदाचार्य की 726वीं जयंती (प्रकट उत्सव) समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज हिंदू समाज को जाति, मत और संप्रदाय के नाम पर बांटने की कोशिश हो रही है. विपक्ष पर जमकर बरसते हुए कहा कि सेकुलरिज्म के नाम पर हिंदू धर्म तोड़ने का ठेका ले रखा है, मगर बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर इनका मुंह बंद है, लगता है किसी ने फेविकॉल लगा दिया हो.
बांग्लादेश पर तंज कसते हुए क्या बोल गए योगी?
जगद्गुरु रामानंदाचार्य के 726वें जन्मोत्सव समारोह में सीएम योगी ने कहा कि जाति और संप्रदाय के नाम पर बंटोगे तो देश का हाल बांग्लादेश जैसा हो जाएगा. विभाजन सर्वनाश लाएगा। विपक्ष पर निशाना साधते हुए आगे योगी बोले कि “ये लोग सेकुलरिज्म के नाम पर हिंदू धर्म तोड़ने का ठेका ले रखे हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, मगर इनका मुंह बंद है, लगता है किसी ने फेविकॉल लगा दिया हो।” मोदी जी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी जी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो राम मंदिर दर्शन करने गए, रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल हुए. जो लोग आपको बांटने का काम कर रहे हैं, वे आपके हितैषी नहीं हो सकते.”
संगम पर स्नान कर पहुंचे लेटे हनुमान मंदिर
आज तड़के सुबह प्रयागराज पहुंचते ही सीएम योगी ने सबसे पहले संगम में स्नान किया। स्नान के दौरान उन्होंने तीन बार डुबकी लगाई। वहीं साथ रहे उत्तरप्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 5 बार और नंद गोपाल नंदी ने 7 बार गंगा में डुबकियां लगाईं. योगी ने संगम नोज पर गंगा पूजन के बाद लेटे हनुमान जी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद सतुआ बाबा के शिविर में साधु-संतों के साथ भोजन करने के साथ ही बोटिंग का लुत्फ भी उठाया.
माघ मेले ने तोड़े भीड़ के सारे रिकॉर्ड
माघ मेले में रोजाना करीब 10 लाख श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद साधु-संत, अखाड़े और कल्पवासी रेती पर डेरा जमाए हुए हैं। मेले में विदेशी भी खूब पहुंच रहे हैं। मेले में एक विदेशी महिला लुक्रेशिया इटली से आई हैं, जो दिन-भर भजन-कीर्तन कर रही हैं कर्यक्रम (Yogi Adityanath in Prayagraj) में पहुंच कर सीएम ने ICCC सभागार में माघ मेले की समीक्षा बैठक में पहुंचकर मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या के प्रमुख स्नान पर्वों की तैयारियों पर चर्चा की.
एकता का संदेश देते हुए क्या बोले योगी?
सीएम योगी ने कहा कि जो लोग जाति-संप्रदाय के नाम पर बांटने का काम कर रहे हैं, वे देश के हितैषी नहीं। मोदी जी ने सनातन धर्म की ध्वजा फहराई है। सीमावर्ती लोगों की सुरक्षा के लिए LoC पर बंकर बन रहे हैं। यह दौरा धार्मिक एकता और सतर्कता का संदेश देता है। बता दें कि प्रयागराज में सीएम का दौरा भक्तों और नागरिकों दोनों के लिए ही सकारात्मकता से परिपूर्ण रहा.
यह भी पढ़ें:
धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था युवक, बीच सड़क पर युवती ने आरोपी को जमकर पीटा
धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था युवक, बीच सड़क पर युवती ने आरोपी को जमकर पीटा
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

