उत्तराखंड कॉन्क्लेव

उत्तराखंड की तरक्की और लोगों के बारे में Bharat Express के ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय ने क्या कहा

भारत एक्सप्रेस के उत्तराखंड कॉन्क्लेव ‘नये भारत की बात, उत्तराखंड के साथ’ के समापन पर डायरेक्टर और ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद देते हुए राज्य की तरक्की और यहां के लोगों के परिश्रम पर अपने विचार रखे.

उन्होंने कहा, ‘वर्ष 2024 में भारत एक्सप्रेस की ओर से यह देहरादून में दूसरा कॉन्क्लेव है. यह भारत एक्सप्रेस के लिए महत्वपूर्ण तो ही है पूरे देश के लिए भी महत्वपूर्ण है. हमारे देश का सिरमौर है उत्तराखंड. उत्तराखंड खुशहाल है तो देश खुशहाल है. अलग से इसको चिह्नित या अंडरलाइन करने की जरूरत नहीं है. पूरा भारत वर्ष उत्तराखंड को देवभूमि मानता है. हम लोगों का लगाव उत्तराखंड से इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि हमारे पूज्य भगवान श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण जी का जीवन उत्तराखंड में मिली संजीवनी बूटी से ही बच पाया था.’

देवभूमि में रहने वाले देवतुल्य

ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय ने कहा, ‘मैदानवासियों में उत्तराखंड को लेकर एक तरह का ऋण का भाव होता है, देवभूमि में रहने वाले लोग भी देवतुल्य हैं तो उत्तराखंड के निवासियों को लेकर के एक सम्मान का भाव पूरे राष्ट्र में है. एक चर्चा यहां लगातार हुई है इस कॉन्क्लेव के दौरान बड़े ही सम्मानपूर्वक मैं किसी की बात को काटना नहीं चाहता. बार-बार कहा जा रहा है कि उत्तराखंड 24 साल का युवा हो गया है. सभ्यता और संस्कृति के पैमाने पर 24 साल का समय बहुत छोटा होता है. उत्तराखंड कोई मनुष्य नहीं है, जिसको कि हम आशीर्वाद दें. कोई 100 साल उम्र नहीं है उत्तराखंड की. उत्तराखंड की उम्र सदियों-सदियों और अनंत काल तक है.’

उत्तराखंड की उपलब्धियां गौरवान्वित करने वाली


उन्होंने कहा, ‘अभी तो उत्तराखंड ने 25 कदम आगे बढ़ाया है, लेकिन इन 25 कदमों में उत्तराखंड ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, यहां के मेहनती लोगों ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वह गौरवान्वित करने वाली हैं. बहुत चैलेंज है उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य के सामने, मैदानी इलाकों के पास जो संसाधन है, जो आय के स्रोत हैं, वैसा कोई खजाना पैदा करने वाला कोई संसाधन उत्तराखंड में नहीं है, लेकिन उत्तराखंड के लोगों ने अपने परिश्रम, अपने व्यवसाय, अपनी मेहनत के बल पर उत्तराखंड जैसे राज्य को आज एक ऐसा स्वरूप दिया है कि आज पूरा देश इस तरक्की की इमारत को देख रहा है और उसकी प्रशंसा कर रहा है.’

तरक्की की राह पर बढ़ता रहे उत्तराखंड

ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय ने कहा, ‘भारत एक्सप्रेस की ओर से उत्तराखंड वासियों को समूचे प्रदेश को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. उत्तराखंड ऐसे ही दिनों दिन तरक्की करता रहे प्रगति की राह आगे बढ़ता रहे. मैं भारत एक्सप्रेस मैनेजमेंट की ओर से इस कार्यक्रम में पधारे तमाम अतिथियों वक्ताओं का धन्यवाद करता हूं और मैं आभारी हूं उत्तराखंड सूचना के डायरेक्टर जनरल बंशीधर तिवारी जी का जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह कार्यक्रम संभव हो पाया. मैं आभारी हूं अपने चेयरमैन माननीय श्री उपेंद्र राय जी का, जो अपने व्यस्ततम कार्यक्रम में समय निकालकर यहां पधारे और हम लोगों का मार्गदर्शन किया.’


ये भी पढ़ें: उत्तराखंड Uniform Civil Code लागू करने वाला पहला राज्य, इसका श्रेय देवतुल्य जनता को जाता है: सीएम धामी
ये भी पढ़ें: ‘‘एलोपैथी का विरोध न हमने कभी किया और न हम करते हैं, विरोध है लूट का’’, आचार्य बालकृष्ण
ये भी पढ़ें: क्या यह सनातन का स्वर्णिम काल है? जानें इस सवाल के जवाब में हठयोगी जी ने क्या कहा

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

11 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

12 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

24 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

31 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago