उत्तराखंड कॉन्क्लेव

Uttarakhand Conclave: क्या यह सनातन का स्वर्णिम काल है? जानें इस सवाल के जवाब में हठयोगी जी ने क्या कहा

भारत एक्सप्रेस के देहरादून में हुए कॉन्क्लेव में अखिल भारतीय वैष्णव अखाड़ा परिषद के महासचिव हठयोगी जी भी शामिल हुए और उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष पर अपने विचार रखे.

क्या यह सनातन का स्वर्णिम काल है, इसके जवाब में हठयोगी जी ने कहा, ‘देखिए आप सनातन के स्वर्णिम काल की बात कर रहे हैं, मैं इस बात से थोड़ा कम सहमत हूं. हम एकतरफा अगर इस तरह की बात कह देते हैं कि हम उत्कर्ष के ऊपर हैं और मेरे हिसाब से ये बात मिथ्या है. हम सनातन को जिस तरह से मानते हैं, मेरे विचारों में हमारे यहां धर्मशास्त्रों में धर्म के 10 लक्षण बताए बताए हैं. बहुत सारे महात्मा लोग कहते हैं कि सनातन की उत्पत्ति सूर्य से हुई है और जब तक सूर्य रहेगा सनातन रहेगा. तो कभी-कभी मैं उनको बोलता हूं कि आप जनता को गुमराह न करें, आप सरासर जनता के सामने झूठ बोल रहे हैं.’

सनातन में चेतना आ गई

उन्होंने कहा, अगर सनातन की उत्पत्ति सूर्य से और जब तक सूर्य चांद रहेगा तब तक सनातन रहेगा तो अफगानिस्तान, पाकिस्तान, ईरान और इराक में सनातन कहां गया. चलो इन देशों की बात छोड़ दो, भारत का संविधान, भारत की सेना, भारत का लोकतंत्र, भारत के नेता, कश्मीर में सना है कहां है? तो सनातन अगर इतना उत्कर्ष पर रहता तो फिर दुनिया में राज करता. हां ये कह सकते हैं कि जिस तरह ज्ञान, भक्ति और वैराग्य की कथा भागवत में सुनाते हैं तो जान और वैराग्य मूर्छित हुए पड़े थे, उसी तरह सनातन भी थोड़ा मूर्छित था तो अब उसमें थोड़ी-थोड़ी चेतना आने लगी है, ये मैं मान सकता हूं.’

जियो और जीने दो

हठयोगी जी ने कहा, ‘चेतना आ रही है और अगर ये चेतना बरकरार रहे, धीरे-धीरे हम इसके लिए प्रयत्न करें. सनातन का हम गलत अर्थ लगाते हैं. जितने भी धर्म की बात हम करते हैं, कोई भी धर्म नहीं है, सब पंथ हैं. हम एक चीज को श्रेष्ठ मानते हैं, बाकी को कहते हैं कि वो बेकार है.’

वे कहते हैं, ‘समाजशास्त्र में क्या कहा जाता है जियो और जीने दो, सनातन वही है, जियो और जीने दो, सनातन एक जीवन पद्धति है. हम सनातन पद्धति से जिएंगे, सनातन का आचार विचार करेंगे, सनातन से रहेंगे तो हम समाज में सबको एक समान दृष्टि से देखेंगे कोई ना बुरा होगा ना भला तभी हमारे यहां धर्म की जय होगी, अधर्म का नाश होगा, प्राणियों में सदभावना हो, विश्व का कल्याण हो, ये कौन कह सकता है, सनातन कह सकता बाकी कोई नहीं कह सकता तो सनातन की ये विशेषता है.’


ये भी पढ़ें: उत्तराखंड Uniform Civil Code लागू करने वाला पहला राज्य, इसका श्रेय देवतुल्य जनता को जाता है: सीएम धामी
ये भी पढ़ें: ‘‘एलोपैथी का विरोध न हमने कभी किया और न हम करते हैं, विरोध है लूट का’’, आचार्य बालकृष्ण

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिजली बिल में जुड़ेगा ट्रैफिक चालान? सुप्रीम कोर्ट ने बताया नया फॉर्मूला

सुप्रीम कोर्ट ने बकाया ट्रैफिक ई-चालान की वसूली के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों…

13 minutes ago

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष ने परिवार के साथ की पीएम मोदी से मुलाकात, विवाह समारोह का दिया निमंत्रण

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. वह…

20 minutes ago

हाथ में तिरंगा, जुबां पर ‘भारत माता की जय’… 14 साल की फराह बलूच ने भारत से क्यों लगाई मदद की गुहार?

Farah Baloch: बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई लड़ रही कार्यकर्ता फराह बलूच भारत से अपने…

20 minutes ago

बुझ गया चिराग..; गोपालगंज मेले में इकलौते बेटे की निर्मम हत्या, मां के सामने खून क्यों?

Gopalganj Crime News: बिहार के गोपालगंज में खौफनाक कत्ल का मामला सामने आया है. महावीरी…

22 minutes ago

धुंधली नहीं होगी दिल्ली: दिवाली से पहले राजधानी की साफ हवा साफ का ब्लूप्रिंट तैयार

Delhi Pollution Action Plan: दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों की चुनौतियों से…

1 hour ago

विकास की राह में घुट रहा भारत का दम! कोयला जलाने से हवा हो रही जहरीली, हर साल 9 लाख मौतें

Air Pollution: साल 2000 से 2020 के बीच प्रति व्यक्ति जीडीपी करीब 3 गुना बढ़ी,…

1 hour ago