CM Yogi Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक बेहद संवेदनशील और मानवता की मिसाल पेश करने वाला रूप सामने आया है. नाथपंथ के विश्व प्रसिद्ध केंद्र गोरक्षपीठ से विजयादशमी के पावन अवसर पर निकली पारंपरिक शोभायात्रा के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने साबित कर दिया कि एक सच्चे जननेता के लिए प्रोटोकॉल और परंपराओं से कहीं ज्यादा कीमती किसी इंसान की जान होती है.
शोभायात्रा के बीच अचानक एम्बुलेंस का सायरन बजते ही सीएम योगी ने अपने काफिले और पूरी यात्रा को रोककर मरीज के लिए रास्ता खाली कराया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
एम्बुलेंस का सायरन सुनते ही सीएम का एक्शन(CM Yogi Viral Video)
मंगलवार शाम को गोरखनाथ मंदिर से गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में पारंपरिक विजयदशमी शोभायात्रा धूमधाम से आगे बढ़ रही थी. मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और कड़ा सुरक्षा पहरा था.
इसी दौरान एक गंभीर मरीज को अस्पताल ले जा रही एम्बुलेंस वहां पहुंच गई और भारी जनसैलाब के बीच फंस गई. जैसे ही एम्बुलेंस के सायरन की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंची, उन्होंने बिना एक पल गंवाए अपने सुरक्षाकर्मियों को शोभायात्रा रोकने और तुरंत रास्ता खाली करने का निर्देश दिया.
*पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा*
*विजयादशमी शोभायात्रा के दौरान सायरन सुनते ही ठहरे सीएम योगी, मरीज के लिए खाली कराई सड़क* https://t.co/03Uc4zZqNZ
— sanket Mishra (@sanketM86749078) October 21, 2026
भीड़ के बीच सुरक्षित निकली एम्बुलेंस
मुख्यमंत्री का इशारा मिलते ही प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला. खास बात यह रही कि वहां मौजूद हजारों श्रद्धालुओं ने भी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पलक झपकते ही रास्ता खाली कर दिया. भारी भीड़ और तंग व्यवस्था के बावजूद एम्बुलेंस बिना किसी बाधा के सुरक्षित और तेजी से अपने गंतव्य की ओर निकल गई. एम्बुलेंस के जाने के बाद ही सीएम योगी की अगुवाई में शोभायात्रा को आगे बढ़ाया गया.
सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ
इस पूरी घटना का वीडियो (CM Yogi Viral Video) सामने आने के बाद इंटरनेट पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. आम जनता और सोशल मीडिया यूजर्स मुख्यमंत्री के इस त्वरित और मानवीय निर्णय की भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि इतने बड़े धार्मिक आयोजन, भारी भीड़ और वीआईपी प्रोटोकॉल के बीच एक आम नागरिक या मरीज की जिंदगी को प्राथमिकता देना सच्चे और जमीन से जुड़े नेतृत्व की सबसे बड़ी मिसाल है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



