Bharat Express DD Free Dish

Navratri 2025: Maa Durga के अनन्य भक्त Baba Nageshwar सीने पर 21 कलश रखकर करते है आराधना

पटना में शारदीय नवरात्रि का आरंभ श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत स्वरूप के साथ हुआ है। नौलखा मंदिर में बाबा नागेश्वर पिछले 29 वर्षों से एक अनोखी परंपरा निभा रहे हैं। वे उपवास रहकर अपने सीने पर 21 कलश स्थापित करते हैं और माता की आराधना में लीन रहते हैं। यह कठिन साधना भक्तों के लिए आस्था की मिसाल है। नवरात्रि पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और हर कोई बाबा नागेश्वर की तपस्या को नमन कर रहा है। भारत एक्सप्रेस संवाददाता आशुतोष कुमार ने इस मौके पर बाबा नागेश्वर और मंदिर व्यवस्थापक से खास बातचीत की, देखिए हमारी ये रिपोर्ट…

Also Read