Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

वीडियो

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान ने बिहार विधानसभा चुनावों से दूरी बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बिहार में ‘जंगलराज’ जैसी स्थिति है और बिना पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के वहां जाना उनके लिए खतरनाक हो सकता है

पटना से करीब 20 किलोमीटर दूर मनेर विधानसभा में इस बार मुकाबला दिलचस्प है। यहाँ लड्डू सिर्फ मिठाई नहीं, बल्कि सियासत का प्रतीक बन चुके हैं। हर चुनाव में प्रत्याशी जीत से पहले ही मनेर के प्रसिद्ध लड्डू का ऑर्डर दे देते हैं। इस बार मैदान में आरजेडी के भाई वीरेंदर और एलजेपी के जितेंद्र यादव आमने-सामने हैं। जनता असमंजस में है — पुराने रिश्ते निभाए या नई पहचान अपनाए ? देखिए मनेर से हमारी ग्राउंड रिपोर्ट — जहाँ राजनीति और परंपरा, दोनों का स्वाद घुला है लड्डू में!

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा ज़िले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बस्तर ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे बच्चों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। धुरली से भांसी जा रही बच्चों से भरी छोटा हाथी पिकअप अचानक बीच रास्ते में पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार करीब 20 से 25 बच्चे थे, जिनमें से 5 बच्चे घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत अपोलो अस्पताल, बचेली में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन में सवार बच्चे ओलंपिक में भाग लेने के लिए रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुँचकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुँचाया।

बिहार चुनाव का माहौल गरम है और इस बार सियासी रण में भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े चेहरे आमने-सामने हैं — खेसारी लाल यादव और पवन सिंह! पहले पवन ने खेसारी पर तंज कसा कि “इंसान को एक पानी पर रहना चाहिए”, तो खेसारी ने पलटवार करते हुए कहा — “कम से कम मैं एक बीवी के साथ तो रहता हूं!” बस, फिर क्या था — सोशल मीडिया पर शुरू हुई खेसारी बनाम पवन की जंग।

उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर गरमाहट लौट आई है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने बदायूं में बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिवपाल ने कहा कि बीजेपी के ज़्यादातर विधायक लुटेरे हैं, जो गरीबों और बेसहारा लोगों की ज़मीनों पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि योगी सरकार मुनाफे वाली संस्थाओं को निजी हाथों में बेच रही है।

बिहार विधानसभा चुनाव अब अपने चरम पर है। पूरे राज्य में सियासी माहौल बेहद गर्म हो चुका है। रैलियों, रोड शो और आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब मोकामा की एक घटना ने चुनावी सियासत को और भी गरमा दिया है। दरअसल, मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या ने पूरे राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital