Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

वीडियो

सात महीने पहले, झारखंड की लाखों महिलाओं ने हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन पर भरोसा जताकर इंडिया गठबंधन को वोटों से नवाज़ा था। लेकिन इन सात महीनों में ही हज़ारों नहीं… बल्कि 20 लाख से ज़्यादा महिलाएं अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं..

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि की ओर कदम बढ़ाया है. वो एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा पर रवाना हो चुके हैं. इस मिशन में वो तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ शामिल हैं. इस मिशन के लिए उन्हें कितना पैसा मिला है, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

मध्यप्रदेश के सिंगरौलीं जिले में स्थानिय लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. क्योंकि जिले के वार्ड 24 और 25 नन्द गांव बस्ती में कोयला खदान का पानी लोगों के घरों में घुसा रहा है. ऐसे में स्थानिये लोगो की जिंदगी में मानों हाहाकार मच गया है. देखिए गाउंड से हमारे संवादादातशकील अहमद सिद्दीकी की ये रिपोर्ट...

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा ने 90 के दशक में अपनी एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग से फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया. उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं और दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई. हालांकि, पिछले कई वर्षों से वे फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. एक्टर की पत्नी ने एक विवादित बयान दे दिया है.

झांसी में एक बार फिर आस्था का दरबार सजेगा , जब गोला कुआं स्थित एक सौ पचासी साल पुराने जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ जी की शोभायात्रा नगर भ्रमण को निकलेगी।

प्रदेश सरकार के पंचायती राज कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आजमगढ़ में मीडिया से बात करते हुए कहा कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कांग्रेस के राज में जो इमरजेंसी लगी थी वह एक तरफ से लोकतंत्र की हत्या हुई थी ।

फेमस पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपनी अपकमिंग फिल्म सरदार जी 3 को लेकर काफी ट्रोल हो रहे हैं. उनके ट्रोल होने के पीछे की वजह है फिल्म में हानिया आमिर की कास्टिंग.बता दें कि आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स और नेताओं ने सिंगर पर निशाना साधा है. इन सबके बीच मिका सिंह जो की एक फेमस सिंगर है. उन्होंने भी दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधा है और उन्हें फेक सिंगर बताया है, इसके साथ ही कहा है कि देश पहले आना चाहिए.

जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले में बीते दिन मौसम का मिज़ाज अचानक बिगड़ गया. भारी बारिश के चलते तवी नदी में पानी का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया. देखते ही देखते नदी में तेज़ बहाव और ऊफान आ गया. इसी दौरान एक व्यक्ति, मदनलाल, नदी के बीचों-बीच फंस गया. पानी का बहाव इतना तेज था कि उनके लिए खुद से बाहर निकलना नामुमकिन हो गया.

25 जून 1975 की रात भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक ऐसा दिन बन गया, जिसे आज भी लोग काले दिन के रूप में याद करते हैं. यह वही रात थी जब देश में आपातकाल लगाया गया. यह फैसला तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का था. 25 जून की आधी रात को उन्होंने आपातकाल का आदेश जारी किया और 26 जून की सुबह इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई. इसके साथ ही भारत के नागरिकों के कई मौलिक अधिकार छीन लिए गए.

नासिक, महाराष्ट्र में हो रही लगातार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं. खासकर कुंभ मेला क्षेत्र में हालात चिंताजनक हो गए हैं. बीती रात भारी बारिश के चलते वहां बाढ़ जैसी स्थिति बन गई, जिससे कई प्रमुख मंदिर जलमग्न हो गए हैं. बाढ़ का पानी मंदिरों में घुस चुका है, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में परेशानी हो रही है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital