Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

वीडियो

भारत ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक की, इसी के बाद से पड़ोसी देश में दहशत का माहौल है. इस्लामाबाद से सामने आए वीडियो में आम लोगों से अपने घर के अंदर जाने और सभी लाइटें बंद करने के लिए घोषणाएं की जा रही हैं. भारत ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया और उन्हें ढेर कर दिया.

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान के कई आतंकवादी ठिकानों पर स्ट्राइक की है. ऑपरेशन सिंदूर नाम से शुरू हुए इस ऑपरेशन में मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर जैसे स्थानों को निशाना बनाया गया है. यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की गई है.

कानपुर के शुभम द्विवेदी के पहलगाम में मारे गए थे. भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा Operation Sindoor अंजाम देने के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया आई है.

पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया है. बुधवार देर रात करीब 1:30 बजे भारतीय वायुसेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत PoK और पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर सफल एयर स्ट्राइक की.

पहलगाम हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को एयरस्ट्राइक में तबाह कर दिया. इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया सामने आई है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने अभी इसके बारे में सुना. मुझे लगता है कि लोगों को पता था कि ऐसा कुछ होगा. उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसा हो चुका है. ट्रंप ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच लंबे समय से लड़ाई चल रही है. ये लड़ाई कई दशकों और शताब्दियों से चल रही है. उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूं कि ये जल्द खत्म हो जाएगी.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला भारत ने ले लिया है. भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान में स्थित जैश और लश्कर के कई आतंकी ठिकानों को एयर स्ट्राइक के जरिए ध्वस्त कर दिया.

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान के कई आतंकवादी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की है. "ऑपरेशन सिंदूर" नाम से शुरू हुए इस ऑपरेशन में मुजफ्फराबाद, कोटली और बहावलपुर जैसे स्थानों को निशाना बनाया गया है.

CM Vishnu Deo Sai: प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर के दूसरे दिन बेमेतरा जिले के सहसपुर गांव पहुंचे.  यहां उन्होंने बरगद के पेड़ की छांव में चौपाल सजाई और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए. देखें वीडियो.

मुस्लिमों को भा रहा है हिंदू धर्म............मुसलमान से हिन्दू बनी दो युवतियां..........अमरीन खान हुई अनुष्का... निशात शेख बनी मेघना... जीहां दो मुस्लिम युवतियों ने मुस्लिम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाया और हिंदू युवको से शादी कर ली है...चलिए आपको बताते है ये पूरा माजरा क्या है..देखें वीडियो

आप में से बहुत से लोगों को याद होगा जब पाकिस्तान की सेना और आतंकवादियों ने सीमा पार करके भारत की सरजमीं पर घुसपैठ की थी तो उन्हें खदेड़ने के लिए कारगिल युद्ध शुरू किया गया था. ये युद्ध 56 दिनों तक चला था, जिसमें भारतीय वायुसेना और थल सेना ने कई ऑपरेशन किए थे और पाकिस्तानी सेना और आतंकियों को वापस जाने पर मजबूर किया था.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital