Bharat Express DD Free Dish

वीडियो

विपक्षी पार्टियों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस यानी इंडिया गठबंधन के अस्तित्व में आने के तुरंत बाद से ही इसमें आम आदमी पार्टी की मौजूदगी को लेकर सवाल उठते रहे हैं. कांग्रेस की दिल्ली और पंजाब स्टेट यूनिट्स इसके खिलाफ खुलकर उतर आई थीं तो सीट बंटवारा कैसे होगा?

बिहार में जातीय सर्वे के आंकड़े सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार सरकार की बिहार जाति जनगणना और "जितनी आबादी उतना हक" की कहानी पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि भारत के गरीब लोग आबादी का सबसे बड़ा हिस्सा थे.

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने बाकी हैं, ऐसे में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि कांग्रेस भी बढ़त हासिल करने के लिए कोशिश कर रही है है।

कर्नाटक बीजेपी के नेता व पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई ने गणपति महोत्सव को रोकने की कोशिश करने वालों को चेतावनी दी है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी ने भी हिंदू जज़बात को चोट पहुंचाया तो वह चुप नहीं बैठेंगे. बोम्मई ने कहा कि महान सतनातन मज़हब उनके रगों में बसता है.

इंतिफादा एक अरबी शब्द है। इसे अंग्रेजी में 'शेक ऑफ' कहते हैं। इजराइल के खिलाफ विद्रोह और उस पर जोरदार हमले को फिलिस्तीन के लोग इंतिफादा कहते हैं। एक ऐसा हमला जो इजराइल को पूरी तरह से हिला कर रख दे। 1987 में फिलिस्तीन में इस शब्द का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा।

इजराइल-फिलस्तीन विवाद 100 साल से भी ज्यादा पुराना है. इजराइल में इजराइल की सरकार है, जबकि वेस्ट बैंक में फाताह पार्टी सरकार चलाती है. गाजा स्ट्रिप पर हमास का कब्जा है. 'फिलस्तीन नेशनल अथॉरिटी' को ही फिलस्तीन के तौर पर देखा जाता है. लेकिन इसके एक हिस्से यानी वेस्ट बैंक में तो सरकार है, मगर दूसरे हिस्से गाजा स्ट्रिप पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है.

आतंकी संगठन हमास की तरफ से इस्राइल पर किए गए घातक हमले में सैकड़ों लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, 1500 से ज्यादा इस्राइली घायल भी हुए हैं। हमास ने न सिर्फ इस्राइल पर रॉकेट हमले किए, बल्कि उसके क्षेत्र में घुसकर कई नागरिकों और सैनिकों को बंधक भी बना लिया है।

हमास और इजराइल के बीच शुरू हुई जंग बड़ी तबाही की तरफ बढ़ रही है। इजराइल ने कहा है कि जंग में उसके 30 सैनिक मारे गए हैं। वहीं, इजराइल की डिफेंस मिनिस्ट्री ने बताया है कि उनकी कार्रवाई में अब तक हमास के 400 लड़ाके मारे गए हैं और कई को पकड़ लिया है। ​​​​​​

हमास और इजराइल के बीच शुरू हुई जंग बड़ी तबाही की तरफ बढ़ रही है। इजराइल ने कहा है कि जंग में उसके 30 सैनिक मारे गए हैं। वहीं, इजराइल की डिफेंस मिनिस्ट्री ने बताया है कि उनकी कार्रवाई में अब तक हमास के 400 लड़ाके मारे गए हैं और कई को पकड़ लिया है। ​​​​​​

आरोप है कि आम आदमी पार्टी ने शराब घोटाले के पैसे का इस्तेमाल दूसरे चुनावी राज्यों में किया. शराब घोटाले में अगर AAP को आरोपी बनाया गया तो राजनीतिक पार्टियों की फंडिंग के बारे में भी बहस शुरू होगी.