Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

वीडियो

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले एक मोर्चे पर कांग्रेस के खेमे में राहत नजर आ रही है. लंबे समय से सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच खींचतान अब नरमी में तब्दील होती नजर आई है.

शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से लोकसभा सांसद रह चुके हैं और इस क्षेत्र की 5 में से 4 विधानसभा सीटों पर बीजेपी का दबदबा है. वहीं, सीहोर की 4 सीटों पर भी बीजेपी का कब्जा है.

विदेश में बैठकर भारत के टुकड़े करने की साजिश रच रहा खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक और वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में उसने वर्ल्ड कप के दौरान भारत में हमले की धमकी दी है.

भारत ने 5 से 9 अक्टूबर तक लॉन्ग रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट के लिए बंगाल की खाड़ी से हिंद महासागर तक नो फ्लाई जोन बनाए जाने की घोषणा की है. इस दौरान ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से मिसाइल टेस्ट की संभावना थी.

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों में बीजेपी कंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को टिकट देने जा रही है. इसकी शुरुआत मध्य प्रदेश से हो गई है। पार्टी ने दो केंद्रीय मंत्रियों और चार सांसदों को विधानसभा का उम्मीदवार बनाया है.

छतरपुर जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने अपना इस्तीफा मंजूर कराने के लिए न्याय यात्रा की शुरुआत की. वह बैतूल जिले के आमला से पैदल चलते हुए भोपाल में सीएम हाउस तक जाएंगी.

रायपुर में दोपहर से शुरू हुई केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैठक रात करीब 9 बजे तक चली. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और महासचिव बीएल संतोष के साथ शाह ने पार्टी नेताओं की करीब 7 घंटे तक बैठक ली.

महारानी दीया कुमारी को बीजेपी में राजस्थान चुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण भूमिका देने की अटकलें कई साल से लगाई जा रही हैं. पर पीएम मोदी की सभा का संचालन करके वो लाइमलाइट में आ गईं हैं. राजस्थान में क्या चीजें ऐसी हैं जो उनके फेवर में जा सकती हैं? क्या एन चुनाव से पहले उन्हें वसुंधरा राजे का विकल्‍प बनाया जा सकता है?

मणिपुर में दो लापता स्टूडेंट्स की हत्या को लेकर विरोध प्रदर्शन चार दिन से जारी है। गुस्साई भीड़ इंफाल में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के निजी घर पर हमला करने पहुंची। हालांकि, पुलिस ने उनको घर से करीब 500 मीटर पहले ही रोक लिया। आंसू गैस के गोले दाग कर उन्हें खदेड़ दिया।

निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा में तनाव चल रहा है. इसी बीच कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा था कि उन्हें यकीन है कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन अपने भारतीय समकक्ष के साथ निज्जर की हत्या का मुद्दा उठाएंगे. हालांकि, अमेरिका ने ट्रूडो की उम्मीदों पर पानी फेर दिया..


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital