Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

वीडियो

उमा भारती ने कहा है कि प्रदेश में टिकट बंटवारे में आरक्षण होना चाहिए. 50% टिकट एसटी-एससी और ओबीसी वर्ग की महिलाओं को मिलनी चाहिए. उमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर कहा, 25 सितंबर को मैं भोपाल में नहीं रहूंगी और ना ही प्रधानमंत्री के सामने इस मामले को उठाना है.

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) के पूर्व अफसर के मुताबिक यूएस को किसी एक को चुनना पड़ा तो वो कनाडा के मुकाबले भारत को चुनेगा. माइकल रूबिन ने कहा है कि भारत-अमेरिका के रिश्ते बेहद अहम हैं. कनाडा की भारत से लड़ाई बिल्कुल वैसी है, जैसे किसी हाथी और चींटी की होती है.

कांग्रेस ने राजस्थान में कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ ही चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। जयपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस ने वादा किया कि यदि केंद्र में सरकार आती है तो महिला आरक्षण तत्काल दिया जाएगा। सम्मेलन में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र देश का नाम बदलना चाहती थी।

जस्टिन ट्रूडो ने दो बार प्रधानमंत्री रहते सितंबर 2021 चुनाव से पहले तक खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ सख्ती दिखाई. सितंबर 2021 में हुए चुनाव में ट्रूडो की पार्टी को बहुमत नहीं मिला और सरकार बनाने के लिए उन्हें खालिस्तान समर्थक की अगुआई वाली पार्टी का समर्थन लेना पड़ा.

भारत से तनाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के लिए बुरी खबर है. अगले आम चुनाव से पहले कनाडाई मीडिया द्वारा किए गए सर्वे में ट्रूडो पीएम की रेस में पिछड़ते नजर आ रहे हैं. सर्वे के मुताबिक जनता अगले चुनाव में पीएम पद के लिए ट्रूडो की तुलना में पियरे को काबिल मान रही है.

राजस्थान में चुनाव प्रचार जोरों पर है, मगर बीजेपी का लोकप्रिय चेहरा, दो बार की मुख्यमंत्री और पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे कहां हैं. राजस्थान बीजेपी में इस सवाल का जवाब देने की स्थिति में कोई नहीं है.

कनाडा में गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. इसी के साथ बिश्नोई गैंग और बंबिहा गैंग की खूनी जंग एक बार फिर सबके सामने आ गई है. इन दोनों गैंग की दुश्मनी पुरानी है.

खालिस्तान समर्थक शुभजीत का भारत में विरोध हो रहा है. शुभ पर खालिस्तानी समूहों को समर्थन देने और भारत का गलत नक्शा शेयर करने का आरोप है. प्रो खालिस्तानी-कनाडाई रैपर शुभ का मुंबई कॉन्सर्ट रद्द किया गया है.

भारत-कनाडा विवाद में चीन भी कूद गया है. चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र कहे जाने वाले ग्लोबल टाइम्स ने अपने एक लेख में लिखा है कि जी20 सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और ट्रूडो के बीच मुलाक़ात में जो हाव-भाव थे.

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने कहा है कि अगर ईरान परमाणु हथियार हासिल करता है तो सऊदी अरब भी ऐसा ही करेगा.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital