Modi की ‘ये खूबी’ पड़ी भारी, हिंदुत्व के बावजूद करीब आ रहे Arab देश
हिंदुत्व के बाद भी सऊदी अरब जैसे मुस्लिम देश भारत के करीब क्यों आ रहे हैं? यह ऐसा सवाल है जो इन दिनों बड़े जोर-शोर से उठाया जा रहा है। खासतौर से भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुए जी20 शिखर सम्मेलन के बाद यह प्रश्न और भी अहम हो गया है। मोदी सरकार की विदेश नीति में खाड़ी देशों को ज्यादा अहमियत दी गई है।
Mission 2024 में ‘ये’ बनेगा BJP का हथियार! PM मोदी ने घमंडिया- ‘INDI’ के जरिये किया इशारा
एमपी के बीना में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन पर हमला किया है। उन्होंने कहा है कि ये लोग सनातन को समाप्त करना चाहते हैं। हम इनके मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे। पीएम ने विपक्षी अलायंस को 'घमंडिया-INDI' कहकर हमला बोला.
जम्मू-कश्मीर: कर्नल-मेजर और DSP समेत 4 जवान शहीद, सेना-आतंकियों के बीच फायरिंग
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुए 2 एनकाउंटर में 3 अफसर और 1 जवान शहीद हो गए। अनंतनाग में मुठभेड़ के दौरान सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष ढोंचक और कश्मीर पुलिस के DSP हुमायूं भट शहीद हो गए। वहीं राजौरी में सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया और राइफलमैन रवि कुमार शहीद हुए।
‘Secret App’ से सावधान! भर्ती के लिए आतंकी कर रहे हैं इस्तेमाल, NIA का बड़ा खुलासा
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बॉर्डर पर सक्रिय तहरीक-ए-तालिबान और अलकायदा सीक्रेट एप के जरिए भारत के 5 राज्य तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और असम के युवाओं को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। इसका खुलासा राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने किया है।
BJP ने मुद्दे रखे सामने, Congress को फिर भी डर, कहीं Parliament Session में ये खेल न कर दें Modi..
मोदी सरकार ने संसद के विशेष सत्र का प्रस्तावित एजेंडा जारी कर दिया है. इसके मुताबिक पहले दिन लोकसभा और राज्यसभा में 75 सालों में संसद की यात्रा पर होगी चर्चा. इस दौरान संविधान सभा से लेकर आज तक संसदीय यात्रा पर चर्चा होगी.
सीट बंटवारा: Bihar में साथियों को कैसे साधेंगे Lalu-Nitish!
इंडिया अलायंस को आशंका है कि मोदी सरकार तय समय से पहले लोकसभा चुनाव करा सकती है. लिहाजा गठबंधन के सभी साथी तमाम राज्यों में अभी से सीट बंटवारे के काम में तेजी से जुट गए हैं. एक साल से महागठबंधन सरकार चला रहे नीतीश-लालू के सामने कांग्रेस और लेफ्ट के साथ आममत बनाकर सीट बंटवारे की चुनौती है.
गुटबाजी, नाराजगी या कुछ और…CM Face पर MP में क्यों है BJP में Tension?
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अभी तक सीएम चेहरे का एलान नहीं किया है. इस बार शिवराज सिंह चौहान के नाम को लेकर बीजेपी दुविधा में है. इसके पीछे कई वजह बताई जा रही हैं. ऐसे में चर्चाएं हैं कि बीजेपी सामूहिक नेतृत्व या पीएम मोदी के चेहरे को आगे कर इलेक्शन में उतर सकती है.
300 से ज्यादा सांसदों के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे। ADR की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
मौजूदा सांसदों में दागी सांसदों की भरमार। 40 फीसदी सांसदों के खिलाफ आपराधिक और 25 फीसदी सांसदों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले विचाराधीन। महिलाओं का शोषण करने के केस भी। हर बड़ी पार्टी और राज्य का दागी सांसदों का "दबदबा"। दागियों को टिकट देना जरूरी या मजबूरी ?
Sanatan: Udhayanidhi के बयान पर Gajendra Shekhawat ने जुबान खींचने और आंखें निकालने की दे दी धमकी
उदयनिधि स्टालिन के डेंगू-मलेरिया से सनातन की तुलना से शुरू हुई सियासी लड़ाई जुबान काटने और आंखें निकाल लेने की धमकी तक पहुंच गई है. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने धमकी देते हुए कहा है कि सनातन विरोधियों की जुबान खींच ली जाएगी और आंखें निकाल ली जाएंगी.
Udhayanidhi Stalin के Sanatan पर बयान से ‘INDIA’ में धर्म संकट, क्या कहने लगे सभी दल…
उदयनिधि स्टालिन के सनातन विरोधी बयान से 'INDIA' में धर्म संकट में पड़ गया है. सहयोगी दलों को समझ नहीं आ रहा है कि वो DMK नेता के बयान पर क्या प्रतिक्रिया दें. वहीं बीजेपी, संघ और वीएचपी 'इंडिया अलायंस' पर लगातार हमलावर है.







