Bharat Express DD Free Dish

वीडियो

Gyan Vigyan ki Baat: Acupuncture से इनफर्टिलिटी का इलाज संभव है? इस बारे में पद्मश्री डॉक्टर रमन कपूर दावा कर रहे हैं कि हां बिल्कुल संभव है. इसके बारे में डॉक्टर पूरी जानकारी दे रहे हैं तो चलिए समझते हैं इस वीडियो को देखकर.

डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में वेनेजुएला की कार्यकारी राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि यदि डेल्सी रोड्रिग्ज वेनेजुएला के हित में “सही फैसले” नहीं लेतीं, तो उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। उनका यह बयान शनिवार को दिए गए उनके पहले के बयान से अलग नजर आ रहा है, जिसमें उन्होंने संकेत दिया था कि वेनेजुएला की मौजूदा नेतृत्व व्यवस्था अमेरिका के साथ सहयोग के लिए तैयार हो सकती है।

ट्रंप ने कहा कि उन्हें यह बात बिल्कुल पसंद नहीं है कि भारत रूस से तेल खरीद रहा है...अगर भारत ने रूसी तेल खरीदना जारी रखा, तो अमेरिका बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा

Gyan Vigyan ki Baat: Acupuncture को लेकर इन दिनों कई देश काफी तेजी से काम कर रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर जिस उपचार के हम जनक माने जाते हैं वहां की राजधानी दिल्ली में कितने सेंटर हैं. अगर आप यह जानना चाहते हैं तो सुनें इस बारे में क्या कहते हैं हमारे गेस्ट डॉक्टर पद्मश्री डॉक्टर रमन कपूर.

Budget 2026 : 1 February नहीं आ रहा बजट तो किस दिन होगा बजट पास? | Nirmala Sitharaman मोदी सरकार हर साल 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करती रही है, लेकिन इस बार 1 फरवरी को रविवार पड़ रहा है....इतना ही नहीं, इसी दिन संत गुरु रविदास जयंती भी है....ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सरकार परंपरा निभाते हुए 1 फरवरी को ही बजट पेश करेगी या फिर तारी....

दुनिया के सबसे ताकतवर शहरों में गिने जाने वाले न्यूयॉर्क के मेयर की कुर्सी संभालते ही आमतौर पर किसी भी नेता की प्राथमिकता अपने शहर की समस्याएं होती हैं, जैसे सबवे में बढ़ता अपराध, बेघर लोगों की परेशानी, ट्रैफिक, महंगाई और कमजोर होती अर्थव्यवस्था...लेकिन नए नए मेयर जोहरान ममदानी ने शपथ लेने के बाद जो कदम उठाया, उसने सबको हैरान कर दिया....न्यूयॉर्क के नागरिकों की चिंता करने के बजाय उनका ध्यान भारत की तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद पर चला गया....ममदानी ने उमर खालिद के समर्थन में एक भावुक पत्र लिखा, जिससे भारत में यह सवाल उठने लगा कि क्या यह सिर्फ मानवाधिकार की बात है या फिर इसके पीछे कोई खास विचारधारा और भारत विरोधी सोच काम कर रही है

महाराष्ट्र के जालना में AIMIM की चुनावी प्रचार सभा के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मस्जिद और दरगाह पर हुई कार्रवाई और हिजाब विवाद पर जमकर बयान दिए। इम्तियाज जलील के इस बयान ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है और विरोधी दलों में चर्चा शुरू कर दी है।

मार्च में होने वाले आईपीएल से पहले देश का माहौल बहुत ही गर्म है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने जब से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान को खरीदा है, तब से टीम के मालिक शाहरुख खान विवादों में घिर गए हैं. नेताओं से लेकर धर्मगुरुओं तक, वह हर किसी के निशाने पर हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बीच बांग्लादेशी क्रिकेटर को खरीदने को लेकर शाहरुख खान का ऐसा करना किसी को भी रास नहीं आ रहा है.हर कोई उनको जमकर खरी खोटी सुना रहा है... शाहरुख खान को पर तीखी बयानबाजियों का दौर लगातार जारी है. मामले पर सबसे पहले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने चिंता जताई थी. जिसके बाद विवाद और तेज हो गया. अब धरेंद्र शास्त्री और स्वामी रामभद्राचार्य ने भी शाहरुख खान पर दिए बयान को लेकर देवकीनंदन ठाकुर को सपोर्ट किया है. सोशल मीडिया पर भी लोग देवकीनंदन ठाकुर के सपोर्ट में उतर आए हैं. बता दें कि कथावाचक देवकीवनंदन ठाकुर ने कहा था कि अगर यह खिलाड़ी टीम में रखा गया तो केकेआर को इसके लिए बाहर करना पड़ेगा, नहीं तो लोगों द्वारा टीम का बहिष्कार किया जाएगा. उनके इस बयान के बाद विवाद छिड़ गया है.

वेनेज़ुएला की राजधानी कराकस में आधी रात को जब अजीबो गरीब आवाज लोगों को सुनाई दी तो लोगों ने बिस्तर छोड़कर घरों से बाहर निकल कर देखा तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गई. आधी रात को लोग चिल्लाने लगे, चारों तरफ चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई देने लगी. ज्यादा जानकारी के लिए देखिए ये वीडियो

देश में जल्द ही पहली बुलेट ट्रेन दौड़ती नजर आएगी. नए साल के मौके पर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने साफ कर दिया है कि भारत को उसकी पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 तक मिल जाएगी. इससे शहरों के बीच कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव आएगा. रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव की माने तो पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 तक पूरी तरह तैयार हो जाएगी. शुरुआत में यह ट्रेन गुजरात के सूरत से बापी के बीच दौड़ेगी. पहले चरण में सूरत से बिलिमोरा के बीच सेवा शुरू होगी. इसके बाद वापी से सूरत का सेक्शन खुलेगा. उसके बाद वापी से अहमदाबाद तक बुलेट ट्रेन दौड़ाई जाएगी.