Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

वीडियो

सुप्रीम कोर्ट ने इंडिगो एयरलाइन संकट पर दायर जनहित याचिका (PIL) पर त्वरित दखल देने से इनकार कर दिया है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि मौजूदा स्थिति को लेकर केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियां पहले से कदम उठा रही हैं, इसलिए अभी अदालत का हस्तक्षेप उचित नहीं होगा।...

आईआईटी पटना में 11 से 14 दिसंबर तक होने वाला टेक मीट सेकंड जेनरेशन IITs के लिए ऐतिहासिक मौका है। पहली बार देश के 23 IIT से करीब 2000 विद्यार्थी इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं, जिनमें से 1700 छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। आईआईटी पटना के डायरेक्टर प्रो. टी.एन. सिंह ने इसे बिहार के लिए गर्व की उपलब्धि बताया। इस टेक मीट का शुभारंभ राज्यपाल द्वारा किया जाएगा और 15 से अधिक कंपनियां इसमें हिस्सा लेंगी। विज्ञान, शोध और इनोवेशन पर आधारित इस आयोजन के वॉकथ्रू के दौरान छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट्स और तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया...

जिसका आप सबको इंतेजार था अब वो खत्म हो चुका है... क्योंकि टीवी रियालिटी शो बिग बॉस 19 को मिल गया है विनर ... और इस सीजन के विनर है गौरव खन्ना... जी हां आज सलमान खान ने ऐलान किया की दर्शकों का प्यार और भारी वोट पाकर इस सीजन के विनर बने गौरव खन्ना.... बिग बॉस के घर में टॉप-5 कंटेस्टेंट्स बचे थे, जिनमें गौरव खन्ना, अमल मलिक, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और तान्या मित्तल का नाम शामिल थे। बिग बॉस सीजन 19 के ग्रैंड फिनाले के टॉप-3 फाइनलिस्ट गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और प्रणित मोरे के रूप में मिले और चौथी फाइनलिस्ट तान्या मित्तल शो से बाहर हो गई हैं... फिनाले के लिए जब टॉप-2 कंटेस्टेंट्स बचें, तो लाइव वोटिंग 10 मिनट के लिए खोल दी गई... इसके बाद विजेता बने गौरव खन्ना... और इसका विनिंग प्राइस है 50 लाख रूपये जो अब गौरव खन्ना को मिल चुके हैं...

Bigg Boss Season 19 का धमाकेदार फिनाले आखिरकार खत्म हो गया और Gaurav Khanna ने अपने ज़बरदस्त गेमप्ले, स्मार्ट स्ट्रैटेजीज़ और दिल जीत लेने वाले अंदाज़ से BB Season 19 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली!

दुनिया के तमाम बड़े देशों के पास सैन्य शक्ति काफी ताकतवर है. चाहे वो अमेरिका हो रूस हो चीन हो या भारत. इनकी सैन्य शक्ति में फाइटर जेट काफी अहम भूमिका निभाते हैं. इस वजह से आज के वक्त में एक पावरफुल फाइटर जेट जरूरत बन गया है. ये ऐसे हथियार है, जो हवा में मौजूद होकर किसी भी ठिकाने को तबाह कर सकते हैं. इस बीच अगर हम दुनिया के तीन सबसे ताकतवर फाइटर जेट की बात करें तो उसमें सबसे पहले नंबर पर नाम आता है रूस के Su-57 का. और दूसरे स्थान पर अमेरिका का F-35 और तीसरे पर चीन का J-20 ‘माइटी ड्रैगन’ है.

कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू के एक बयान ने पंजाब की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में मुख्यमंत्री बनने के लिए कथित तौर पर “500 करोड़ रुपये के सूटकेस” की ज़रूरत पड़ती है। उनके इस आरोप ने न केवल विपक्ष को कांग्रेस पर हमला बोलने का मौका दिया, बल्कि पार्टी के अंदर भी असहमति और गुटबाजी की चर्चाओं को हवा दे दी है।...

बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में आज भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने ऐसा धमाल मचाया कि पूरा शो झूम उठा। पवन सिंह ने सलमान खान के साथ स्टेज पर जबरदस्त डांस किया और फैंस को एंटरटेन किया। नीलम गिरी के साथ उनकी परफॉर्मेंस भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शो से पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से धमकी मिलने के बावजूद पवन सिंह पूरी ऊर्जा के साथ मंच पर पहुंचे और पूरे फिनाले की हाइलाइट बन गए। देखें बिग बॉस 19 फिनाले की झलक, टॉप 5 कंटेस्टेंट और आज के विनर की अपडेट सबसे पहले।

दिल्ली-NCR इन दिनों खतरनाक स्तर के प्रदूषण से जूझ रहा है। राजधानी के अधिकतर इलाकों में हवा की गुणवत्ता लगातार ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है। चारों तरफ फैले धुएं और धुंध के कारण लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया है। प्रदूषण का स्तर लगातार 200 से 3छियासठ .... के बीच बना हुआ है, जिससे दिल्ली और आसपास के शहरों में रहने वाले लोग गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले एकदम नजदीक पहुंच चुका है। गौरव खन्ना-तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और अमाल मलिक ने इस सीजन के टॉप 5 फाइनलिस्ट की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। अब इन पांच कंटेस्टेंट्स में किसे विनर बनना चाहिए, जानें जनता की राय.

पटना के आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव से जुड़ा यह मामला चर्चा में है। हाल ही में विधानसभा चुनाव में हार के बाद अब उनके सामने एक नई विवादित स्थिति आ गई है


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital