Viral Train Honeymoon Cabin
Viral Train Honeymoon Cabin: सोशल मीडिया पर वायरल हुए ट्रेन के 1AC केबिन के ‘सुहागरात’ जैसी सजावट वाले वीडियो ने अब नया मोड़ ले लिया है. शुरुआत में इस वीडियो को देखकर लोग इसे रोमांटिक सरप्राइज बता रहे थे, लेकिन अब रेलवे ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित टिकट चेकर (TC) को सस्पेंड कर दिया है. रेलवे ने इसे सुरक्षा नियमों से जुड़ी गंभीर चूक मानते हुए विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं.
क्या है पूरा मामला?
मामला 6 जुलाई 2026 का है. ट्रेन संख्या 11002 नंदीग्राम एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक कपल ने अपने सफर को यादगार बनाने के लिए एक निजी डेकोरेटर की मदद ली. डेकोरेटर ने ट्रेन के 1AC कोच के एक केबिन को हनीमून सुइट या सुहागरात के कमरे की तरह सजा दिया.
Honeymoon coach on Indian Railways. Ticket checker suspended.
South Central Zone
A couple travelling in Train No. 11002 Nandigram express on 6/7/26 had privately engaged a decorator online to decorate their 1st AC coupe.
The decorator's entry into the coach was… pic.twitter.com/1ati4A13G4
— Rajendra B. Aklekar (@rajtoday) July 8, 2026
वीडियो में केबिन के अंदर रंग-बिरंगे गुब्बारे, गुलाब के फूल, फूलों की पंखुड़ियां, सजावटी लाइट्स और बर्थ पर हार्ट शेप में सजी पंखुड़ियां दिखाई दीं. दीवार पर ‘I Love You’ भी लिखा गया था. वीडियो वायरल होते ही इसे लाखों लोगों ने देखा और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हुई.
सोशल मीडिया पर उठे सवाल
जहां कई लोगों ने कपल के इस सरप्राइज की तारीफ की, वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या ट्रेन के अंदर इस तरह की सजावट की अनुमति है. कुछ लोगों ने भारतीय रेलवे और रेल मंत्री को टैग करते हुए पूछा कि क्या किसी बाहरी व्यक्ति को ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में प्रवेश की इजाजत दी जा सकती है और क्या यह सुरक्षा नियमों का उल्लंघन नहीं है.
रेलवे ने TC को किया सस्पेंड
वीडियो सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू की. जांच के शुरुआती चरण में संबंधित TC को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. रेलवे का कहना है कि इस मामले में सबसे बड़ी चूक किसी बाहरी डेकोरेटर का बिना अधिकृत अनुमति के फर्स्ट एसी कोच में प्रवेश करना था, जो सुरक्षा नियमों के खिलाफ है.
क्या यात्री अपने केबिन को सजा सकते हैं?
रेलवे सूत्रों के मुताबिक, यदि कोई यात्री पूरा 1AC केबिन बुक करता है, तो वह अपने आराम और पसंद के अनुसार उसे सजा सकता है। रेलवे को इस पर कोई आपत्ति नहीं है और यह नियमों का उल्लंघन भी नहीं माना जाता।
हालांकि, इस मामले में विवाद सजावट को लेकर नहीं, बल्कि निजी डेकोरेटर के अनधिकृत प्रवेश को लेकर है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि किसी बाहरी व्यक्ति का बिना अनुमति ट्रेन के वीआईपी कोच में प्रवेश सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है. फिलहाल विभागीय जांच जारी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




