सांकेतिक तस्वीर.
पाकिस्तान से प्रवासियों को लेकर स्पेन जा रही एक नाव मोरक्को के पास पलट गई, इस नाव में 80 लोग सवार थे, जिसमें से 40 लोगों की डूबने से मौत हो गई. प्रवासी अधिकार संगठन वॉकिंग बॉर्डर्स ने बताया कि 50 से ज्यादा लोग डूब गए.
2 जनवरी को भी डूबने से 44 लोगों की मौत
बता दें कि इससे पहले मोरक्को के अधिकारियों ने 2 जनवरी को एक और नाव के पलटने के बाद 36 लोगों को बचाया था. इस नाव में 86 लोग सवार थे, जिनमें 66 पाकिस्तानी थे. वॉकिंग बॉर्डर्स की सीईओ हेलेना मालेनो के मुताबिक, डूबने वालों में से 44 पाकिस्तानी नागरिक थे.
लोगों को शिविर में भेजा गया
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि उसका दूतावास मोरक्को में स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है. मंत्रालय के अनुसार, मोरक्को के दखला बंदरगाह के पास यह नाव पलट गई और कई जीवित बचने वालों को एक शिविर में भेजा गया है.
यह भी पढ़ें- India-Bangladesh Tension: बांग्लादेश में भारत के प्रति नाराजगी क्यों? जानिए वजह
मानव तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अधिकारियों से इस घटना पर रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने कहा कि मानव तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. विदेश मंत्री इशाक डार ने भी प्रभावित पाकिस्तानियों को हर संभव मदद देने का निर्देश दिया.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


