Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आखिर Elon Musk ने ऐसा क्या कह दिया, जिस पर यूक्रेन ने तरेरी आंखें?

आखिर Elon Musk ने ऐसा क्या कह दिया, जिस पर यूक्रेन ने तरेरी आंखें?

Elon Musk को क्यों किया जा रहा ट्रोल ?

इस साल के शुरुआत से ही रूस-यूक्रेन की सेना जहां एक तरफ जंग के मैदान में एक दूसरे से लोहा ले रही है. तो वहीं दूसरी तरफ दोनों देशों के समर्थकों के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग छिड़ी हुई है. रूस-यूक्रेन युद्ध पर अब  Elon Musk ने ऐसा ट्वीट कर दिया है जिसको लेकर लोग उन पर आग बबूला हो रहे हैं.

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल Elon Musk ने रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में शांति स्थापित करने की बात की है. जिसे लेकर उन्होंने  एक पोल का आयोजन किया था. इसी को लेकर Elon को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया है.  इस ट्वीट पर यूक्रेन की ओर से ऑफिशियली सीरियस रिएक्शन दिया गया है. वहां के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी इस पर कड़ा रुख अपनाया है.

यूक्रेन में हुई थी Elon Musk की तारीफ

एलन स्पेसएक्स के संस्थापक और टेस्ला कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ Elon Musk ने  यूक्रेन में इंटरनेट कनेक्टिविटी दी थी. उन्होंने स्टारलिंक सैटेलाइट्स के जरिए यूक्रेन में इंटरनेट की सेवा उपलब्ध करवाई थी. यूक्रेन के नागरिकों ने मस्क से इसके लिए मदद मांगी थी. रुस के हमले के बाद यूक्रेन पर आए संकट में  Musk के इस काम के लिए उन्हे काफी सराहा गया था.

अब यूक्रेन ने ही सुनाई खरी-खोटी

रूस-यूक्रेन के बीच पिछले 7 महीनों से ज्यादा चल रहे युद्ध पर शान्ति स्थापित करने के लिए Elon Musk को टारगेट किया गया है. सोशल मीडिया पर उन्हे जमकर ट्रोल  किया जा रहा है. जिस यूक्रेन ने उन्हे देश मेंं इंटनेट कनेक्टिविटी देने के लिए मदद मांगी थी और उनके इस काम की तारीफ भी की थी. अब उसी यूक्रेन  ने Elon को खरी-खोटी सुना दी है.  यूक्रेन के एम्बेसडर Andriy Melnyk  ने मस्क के ट्वीट का रिप्लाई किया. मस्क ने पोल के अलावा ये भी ट्वीट किया था कि इस तरह युद्ध चलता रहा तो न्यूक्यिलर वॉर की स्थिति आ सकती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital