अमेरिका 1 अगस्त से भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने जा रहा है. हालांकि इस घोषणा के बाद राष्ट्रपति ट्रंप (Trump) का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत अमेरिका पर भारी-भरकम टैरिफ लगाता है, और रूस से तेल खरीदता है, इसलिए उस पर जुर्माना लगेगा और 25 फीसदी टैरिफ. हालांकि उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच अभी भी बातचीत चल रही है.
Trump ने कहा- भारत सबसे ज्यादा टैरिफ लगाता है
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक पोस्ट में कहा, हम उनसे अभी बात कर रहे हैं. हम देखेंगे क्या होता है. भारत दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ लगाने वाला देश है. उन्होंने यह टिप्पणी व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की, जो कांग्रेस के एक विधेयक पर हस्ताक्षर के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी.
इससे पहले ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा, भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की, साथ ही रूसी तेल खरीदने पर जुर्माना भी लगाया. उन्होंने आगे बताया कि ये टैरिफ 1 अगस्त से लागू होंगे.
ट्रंप (Trump) ने अपनी पोस्ट में कहा, “याद रखें, भारत हमारा मित्र है, लेकिन हमने पिछले कुछ वर्षों में उनके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है, क्योंकि उनके टैरिफ बहुत अधिक हैं, जो विश्व में सबसे अधिक हैं, तथा उनके पास किसी भी देश की तुलना में सबसे कठोर और अप्रिय गैर-मौद्रिक व्यापार बाधाएं हैं.”
इसके अलावा, उन्होंने हमेशा अपने सैन्य उपकरणों का एक बड़ा हिस्सा रूस से खरीदा है और चीन के साथ रूस के ऊर्जा के सबसे बड़े खरीदार हैं, ऐसे समय में जब हर कोई चाहता है कि रूस यूक्रेन में हत्याओं को रोके, सभी चीजें अच्छी नहीं हैं! इसलिए भारत 1 अगस्त से 25% टैरिफ का भुगतान करेगा, साथ ही उपरोक्त के लिए जुर्माना भी देगा. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



