दुनिया

जो बाइडेन के बेटे हंटर गन डीलिंग मामले में दोषी करार, हो सकती है इतने साल की सजा, अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ी मुश्किलें!

Hunter Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उनको अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में दोषी करार दिया गया है. यह मामला 5 साल पुराना है और हंटर इस मामले में कई बार झूठ बोल चुके हैं. जानकारी के अनुसार अमेरिका के न्याय विभाग ने हंटर बाइडेन को टैक्स और हथियारों से जुड़े मामले में दोषी पाया है. राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो यह अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के लिए बड़ा झटका है. हंटर पर आरोप है कि उन्होंने खरीदा और कई बार झूठ बोला है.

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन पर हथियार खरीदने के लिए झूठ बोलने के 2018 के आरोप में गुरुवार को मुकदमा शुरू हुआ जिसकी लंबे समय से जांच की जा रही है.

हो सकती है 10 साल की सजा

डेलवेयर की संघीय अदालत में दायर मुकदमे के मुताबिक, हंटर पर अक्टूबर 2018 में एक हथियार खरीदने और नशे की लत के बारे में झूठ बोलने का आरोप है. इसके अलावा राष्ट्रपति के बेटे की उनकी वित्तीय व्यापारिक लेनदेन को लेकर भी जांच की जा रही है. उन पर ऐसे समय में मुकदमा चलाया जा रहा है जब रिपब्लिकन नेताओं ने हंटर बाइडेन के वित्तीय व्यापारिक लेन-देन को लेकर राष्ट्रपति बाइडन पर महाभियोग जांच शुरू की है. अभियोग में कहा गया है कि हंटर बाइडन ने अक्टूबर 2018 में डेलवेयर में कोल्ट कोबरा स्पेशन बंदूक खरीदने वक्त हर बार झूठ बोला. इन आरोपों में दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है.

यह भी पढ़ें-  Nuh Violence: कौन हैं नूंह हिंसा मामले में गिरफ्तार होने वाले कांग्रेस विधायक मामन खान? क्या है इस केस से कनेक्शन, जानें

बाइडेन के खिलाफ महाभियोग की जांच शुरू करने की अनुमति

विशेष वकील ने संकेत दिए हैं कि हंटर पर कैलिफॉर्निया या वाशिंगटन में समय पर कर भुगतान न करने के आरोप में भी मुकदमा दायर किया जा सकता है. अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर केविन मैक्कार्थी ने मंगलवार को घोषणा की कि उन्होंने सदन को निर्देश दिया है कि वह राष्ट्रपति जो बाइडन के परिवार से जुड़े व्यापारिक सौदों को लेकर उनके खिलाफ महाभियोग जांच शुरू करे. मैक्कार्थी ने कहा कि प्रतिनिधि सभा की अब तक की जांच बाइडन परिवार के इर्दगिर्द केंद्रित ‘‘भ्रष्टाचार की संस्कृति की तस्वीर पेश करती है’’, क्योंकि रिपब्लिकन पार्टी डेमोक्रेटिक नेता बाइडन के राष्ट्रपति पद संभालने से पहले से ही उनके बेटे हंटर के व्यापारिक सौदों की जांच कर रही है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

13 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

44 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

1 hour ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

1 hour ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

2 hours ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago