होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन
America: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की मुश्किलें लगातर बढ़ती जा रही हैं. जो बाइडन के घर में गोपनीय दस्तावेज मिलने से उनकी परेशानी कम होती नहीं दिख रही है. दरअसल, जो बाइडन के घर पर एक बार फिर से छापेमारी की गई है. एफबीआई (FBI) ने शुक्रवार को विलमिंगटन, डेलावेयर में राष्ट्रपति जो बिडेन के घर की तलाशी ली थी. अमेरिकी न्याय विभाग की छापेमारी के दौरान बाइडन के घर से छह और गोपनीय दस्तावेज मिले हैं जो कि उनकी मुश्किलें और बढ़ा सकती हैं. इस बात की पुष्टि बाइडन के निजी वकील बॉब बाउर ने की है. वकील बॉब बाउर ने बताया कि यह तलाशी करीब 12 घंटे तक चली थी.
बाइडन के वकील के मुताबिक शुक्रवार को न्याय विभाग के अधिकारियों ने गोपनीय दस्तावेजों की तलाशी के लिए जो बाइडन के डेलवेयर स्थित घर और विलमिंगटन स्थित पूर्व ऑफिस में छापेमारी की थी. राष्ट्रपति ने स्वेच्छा से FBI को अपने घर में आने की अनुमति दी. लेकिन मिले गोपनीय दस्तावेज उस वक्त के थे, जब जो बाइडन उपराष्ट्रपति थे. राष्ट्रपति जो बाइडन पर आरोप था कि वह पद छोड़ने से पहले अपने गोपनीय दस्तावेज साथ ले गए थे.
ये भी पढ़े:- Britain: चार बच्चों के पिता की हत्या का मामला, कोर्ट ने एक सिख को ठहराया दोषी
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जांच को लेकर कहा है कि नवंबर में उनके निजी कार्यालय में गोपनीय दस्तावेज पाए गए थे. लेकिन दस्तावेज पाए जाने से पहले उनका खुलासा नहीं करने पर कोई पछतावा भी नहीं है. बाइडन ने कहा कि हम पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं और इसे जल्दी से हल करने के लिए भी उत्सुक हैं. मुझे लगता है कि आप पाएंगे कि वहां कुछ भी नहीं है और मुझे कोई पछतावा नहीं है. साथ ही कहा वकीलों ने मुझे जो बताया है, मैं उसका पालन कर रहा हूं. घटनाक्रम के सामने आने के हफ्ते भर बाद उनकी पहली टिप्पणी आई है.
डोनाल्ड ट्रंप के घर से कुछ गुप्त क्लासिफाइड दस्तावेज मिले हैं जिसके बाद से उनके ऊपर जांच का खतरा मंडरा रहा है. हालांकि, इस मामले में ट्रंप का भी बयान आ गया है. उन्होंने कहा कि मुझे फंसाया जा रहा है. इन फाइलों को कुछ नफरती संघीय अधिकारियों द्वारा प्लांट किया गया है. लेकिन मैं इससे डर नहीं रहा हूं क्योंकि मुझे पता है कि ये सब फंसाने के लिए किया गया है और कोई भी सबूत नहीं है. ट्रंप ने कहा कि मैने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान कुछ भी गलत नहीं किया था. यह सब मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है.
WhatsApp ने Android और iOS यूजर्स के लिए नया मैसेज शेड्यूलिंग फीचर जारी किया है.…
संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…
माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…
प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…
जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…
सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…