Bharat Express DD Free Dish

इतिहास का सबसे बड़ा पासवर्ड लीक: Apple, Google, Facebook समेत करोड़ों यूजर्स की निजी जानकारियां उजागर

Data Leak: Apple, Google, Facebook, GitHub और अन्य प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के यूज़र्स की जानकारियाँ लीक हुई हैं। ये अब तक का सबसे बड़ा डेटा लीक माना जा रहा है, जिसमें करीब 16 अरब लॉगिन क्रेडेंशियल्स लीक हुए हैं।

Data Leak: साइबर सुरक्षा जगत में अब तक का सबसे बड़ा डेटा लीक सामने आया है, जिसमें करीब 16 अरब लॉगिन क्रेडेंशियल्स लीक हुए हैं.

इस लीक में Apple, Google, Facebook, GitHub और अन्य प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के यूज़र्स की जानकारियाँ शामिल हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह डेटा 30 अलग-अलग स्रोतों से निकाला गया है, जिनमें से अधिकांश डेटा पहले कभी लीक नहीं हुआ था. यानी यह डेटा नया और खतरनाक है.

‘सिर्फ Data Leak नहीं, बल्कि एक खतरनाक डिजिटल हथियार’

इस लीक में सिर्फ यूज़रनेम और पासवर्ड ही नहीं, बल्कि ईमेल एड्रेस, वेबसाइट URLs और पूरा लॉगिन प्रोसेस भी मौजूद है, जो इसे बेहद घातक बनाता है.

साइबर विशेषज्ञों के मुताबिक यह केवल एक साधारण डेटा ब्रीच नहीं है, बल्कि एक ऐसा डिजिटल हथियार है जिसका इस्तेमाल वैश्विक स्तर पर फिशिंग अटैक, अकाउंट हैकिंग और डिजिटल पहचान की चोरी के लिए किया जा सकता है.

यूजर्स के लिए अलर्ट: पासवर्ड बदलें, 2FA ऑन करें और रहें सतर्क

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह “ताजा और बड़े पैमाने पर उपयोग की जाने वाली इंटेलिजेंस” है, जो फिलहाल इंटरनेट पर सक्रिय रूप से प्रसारित हो रही है.

ऐसे में सभी यूज़र्स को तुरंत अपने सभी डिजिटल अकाउंट्स के पासवर्ड बदलने, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) ऑन करने और संदिग्ध ईमेल या लिंक से बचने की सलाह दी गई है.

यह समय सतर्क रहने और साइबर सुरक्षा को प्राथमिकता देने का है, वरना आने वाले समय में बड़ी संख्या में लोग अपनी डिजिटल पहचान और निजी डाटा से हाथ धो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Axiom-4 Space Mission: इस अभियान से अंतरिक्ष में जाएंगे शुभांशु शुक्ला समेत 4 एस्ट्रोनॉट, NASA ने लॉन्चिंग पर दिया अपडेट

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read