होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
चीन में उईगर मुसलमानों पर अत्याचार
China: चीन का उइगर मुसलमानों पर अत्याचार करना किसी से छुपा नहीं है और यह समय के साथ-साथ बढ़ता जा रहा है. इस बार चीनी सरकार ने ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) के मौके पर ही उनके नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया. एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में शिनजियांग उइगर स्वायत्त क्षेत्र के कई हिस्सों में उइगरों को मस्जिदों और अपने घरों में नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. इसके लिए सख्त पहरा भी लगाया गया था.
रेडियो फ्री एशिया (RFA) ने यह जानकारी दी है. सूत्रों के मुताबिक, ईद के दौरान जो इस साल 20-21 अप्रैल को पड़ी थी, भारी पुलिस निगरानी में 60 और उससे अधिक उम्र के लोगों को एक स्थानीय मस्जिद में नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई थी.
रेडियो फ्री एशिया ने सूत्रों के हवाले से बताया कि ईद के दौरान शिनजियांग में अधिकारियों ने शहर की सड़कों पर गश्त की और घरों की तलाशी ली, ताकि लोगों को अपने घरों के अंदर गुप्त रूप से नमाज पढ़ने से रोका जा सके. बता दें कि चीन ने 2017 के बाद से ज्यादातर मुस्लिम उइगरों के बीच जातीय रीति-रिवाजों और धार्मिक अनुष्ठानों को प्रतिबंधित कर दिया है.
यह भी पढ़ें- Pakistan: गेहूं संकट की वजह से अराजकता की ओर बढ़ता पाकिस्तान, शहबाज सरकार के खिलाफ लोगों में गुस्सा
स्थानीय पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि “बे काउंटी ( Bay county) के बुलुंग शहर में ईद की नमाज के लिए केवल एक मस्जिद खुली हुई थी. हालांकि, इसमें केवल केवल 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को ही नमाज पढ़ने की अनुमति थी. उन्होंने कहा कि सरकार ने नोटिस जारी किया था कि 60 साल से कम उम्र के लोग ईद की छुट्टी के दिन नमाज नहीं पढ़ सकते हैं”. आरएफए के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि बुलुंग में केवल एक दर्जन उइगर बुजुर्गों ने एक मस्जिद में ईद की नमाज अदा की, क्योंकि तीन पुलिस अधिकारियों और कई सहायक पुलिस कर्मचारियों ने उइगरों के नाम देखे और लिखे.
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…