AI की सहायता से बनाई गई फोटो
Bangladesh Election 2026: तख्तापलट, हिंसा और 18 महीने की अंतरिम सरकार के बाद आज बांग्लादेश अपनी नई किस्मत लिखने जा रहा है. देश की 12वीं संसद के लिए आज सुबह 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे) से वोटिंग शुरू हो गई है. अगस्त 2024 में शेख हसीना (Sheikh Hasina) की सरकार गिरने और मुहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus) की अंतरिम सरकार के कार्यकाल के बाद यह पहला आम चुनाव है.
299 सीटों के लिए 51 पार्टियों के 2,034 उम्मीदवार मैदान में हैं. नतीजे कल यानी 13 फरवरी को आएंगे. इस बार का चुनाव ऐतिहासिक है क्योंकि आजादी के बाद पहली बार देश की सबसे पुरानी पार्टी अवामी लीग (Awami League) चुनाव मैदान से गायब है. पार्टी पर प्रतिबंध है और ढाका स्थित उनके मुख्यालय पर ताला लटका है.
BNP बनाम जमात की लड़ाई (Bangladesh Election 2026 Update)
मैदान पूरी तरह से बदला हुआ है. मुख्य मुकाबला पूर्व पीएम खालिदा जिया की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी (Jamaat-e-Islami) के बीच है. जमात-ए-इस्लामी 11 पार्टियों के गठबंधन का नेतृत्व कर रही है, जिसमें छात्र-समर्थित ‘नेशनल सिटिजन पार्टी’ भी शामिल है. शफीकुर रहमान इसका चेहरा हैं.
छावनी बना पूरी बांग्लादेश (Bangladesh Election Voting)
चुनाव को देखते हुए पूरे देश को किले में तब्दील कर दिया गया है. सुरक्षा के लिए 9 लाख पुलिसकर्मियों और सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है. सेना को 14 फरवरी तक ‘स्पेशल अलर्ट’ पर रखा गया है. कड़े इंतजामों के बावजूद हिंसा जारी है. मानवाधिकार समूह ‘ऐन ओ सालिश केंद्र’ के मुताबिक, जनवरी अंत से अब तक चुनावी झड़पों में 6 लोगों की मौत हो चुकी है और 900 से ज्यादा घायल हैं. पत्रकारों पर भी हमले बढ़े हैं.
अल्पसंख्यक और महिलाएं डरी हुई
चुनाव के बीच हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों में असुरक्षा की भावना चरम पर है. कट्टरपंथी दलों के हावी होने से डर का माहौल है. इसके अलावा, चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बेहद कम देखी जा रही है और उनकी सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश बना बलि का बकरा! आखिर कितने पैसों के लिए पाकिस्तान ने टेके घुटने? समझिए ICC का रेवेन्यू मॉडल
कैसा है बांग्लादेश का इलेक्शन सिस्टम (Bangladesh Election Systm)
बांग्लादेश में 300 सीटों वाली संसद के लिए ‘फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट’ (FPTP) सिस्टम से वोटिंग हो रही है. जिस पार्टी को 151 सीटें मिलेंगी, वह सरकार बनाएगी. इसके अलावा 50 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व हैं, जो जीती हुई पार्टियों को उनके वोट शेयर के हिसाब से बांटी जाएंगी.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
