Bharat Express DD Free Dish

बांग्लादेश में फिर निशाने पर हिंदू परिवार? रंगपुर में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या से सनसनी

Bangladesh Family Murder: बांग्लादेश के रंगपुर शहर में एक हिंदू परिवार के चार लोगों की रहस्यमयी मौत ने सनसनी फैला दी है

Mysterious deaths of four people in Rangpur, Bangladesh

बांग्लादेश में फिर निशाने पर हिंदू परिवार?

Bangladesh Family Murder: रंगपुर शहर के दासपारा इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्य मृत पाए गए. घर का दरवाज़ा बंद था और अंदर अंधेरा पसरा हुआ था. जब पुलिस ने ताला तोड़ा तो अलग-अलग जगहों से शव बरामद हुए. मृतकों में रिटायर्ड शिक्षक गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी प्रीतिलता, बेटी प्रार्थी और 12 वर्षीय बेटा प्रियम शामिल हैं.

पुलिस और CID का क्या मानना है?

पुलिस और CID की शुरुआती जांच में शक जताया गया कि चारों की गला दबाकर हत्या की गई है. अधिकारियों का मानना है कि वारदात गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह के बीच हुई होगी. असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सामने आएगी.

अलग-अलग जगहों पर मिले शव

CID अधिकारियों ने बताया कि मां और बेटी के शव सीढ़ियों पर पड़े थे. गणपति का शव छत पर मिला जबकि बेटे का शव बेड के नीचे छिपा हुआ था. यह देखकर पुलिस को शक और गहरा गया कि मामला सामान्य नहीं है.

फोन बंद मिलने से बढ़ा शक

परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात से परिवार के सभी मोबाइल फोन बंद थे. प्रीतिलता की बहन पूजा ने कहा कि उनकी आखिरी बातचीत गुरुवार दोपहर हुई थी. जब फोन लगातार बंद मिले तो शनिवार रात वे घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.

क्या करते थे परिवार के सदस्य?

गणपति चक्रवर्ती पिछले साल रंगपुर जिला स्कूल से रिटायर हुए थे और उसके बाद होम्योपैथी प्रैक्टिस करने लगे थे. उनकी बेटी ने हाल ही में अंग्रेजी में मास्टर्स पूरा किया था और बेटा पांचवीं कक्षा में पढ़ता था. परिवार चार साल से इस इलाके में रह रहा था और उन्होंने तीन मंजिला मकान बनवाया था.

परिजनों का क्या कहना है?

परिजनों का कहना है कि गणपति की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. उनकी भतीजी ने बताया कि वे शांत स्वभाव के थे और रिटायरमेंट के बाद साधारण जीवन जी रहे थे.

ये भी पढ़ें-आखिरी दौर में टूटी अमेरिका-कनाडा डील! ट्रंप की किस शर्त पर भड़के कार्नी?

पुलिस कमिश्नर ने क्या कहा?

रंगपुर मेट्रोपॉलिटन पुलिस कमिश्नर ने कहा कि मामले की जांच सर्वोच्च प्राथमिकता से की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ होगी. डिटेक्टिव ब्रांच की टीम भी वारदात की सच्चाई सामने लाने में जुटी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read