Urdu Conclave 2026

जंग के बीच नेतन्याहू अस्पताल में भर्ती, जानिए किस स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं इजरायली पीएम

PM Netanyahu Hospitalized: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को इलाज के लिए यरूशलेम के हदासा अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने पहले बताया था कि उन्हें शुरुआती स्तर का प्रोस्टेट कैंसर हुआ था और डॉक्टरों ने सफल सर्जरी कर दी थी.

PM Netanyahu Hospitalized: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को यरूशलेम के हदासा ऐन केरेम अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया गया कि उन्हें दांतों का इलाज करवाना था, हालांकि इलाज की प्रकृति को सार्वजनिक नहीं किया गया. इससे पहले उन्होंने खुद खुलासा किया था कि उन्हें शुरुआती स्तर का प्रोस्टेट कैंसर हुआ था, जिसका इलाज उन्होंने पिछले दो सालों में करवाया और अब पूरी तरह ठीक हैं.

फिटनेस वीडियो से दिया संदेश

कुछ ही दिन पहले नेतन्याहू का जिम में वर्कआउट करते हुए वीडियो वायरल हुआ था. 76 साल की उम्र में वे डंबल उठाते, सीढ़ियां चढ़ते और एक्सरसाइज करते नजर आए. उन्होंने साफ कहा कि वे फिट हैं और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा.

कैंसर का खुलासा

कुछ महीने पहले ही नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर बताया था कि 2024 में टेस्ट के दौरान उन्हें प्रोस्टेट कैंसर का पता चला. डॉक्टरों ने सफल इलाज किया और दिसंबर 2024 में उनकी सर्जरी हुई. उन्होंने लिखा कि डॉक्टरों ने एक सेंटीमीटर का छोटा ट्यूमर हटाया. उस समय उन्होंने यह जानकारी सार्वजनिक नहीं की थी क्योंकि उन्हें डर था कि ईरान इस पर गलत खबरें फैला सकता है.

अपने पोस्ट में क्या लिखे थे?

अपने पोस्ट में नेतन्याहू ने कहा था कि उन्होंने कैंसर को हराकर जीत हासिल की है. डेढ़ साल पहले जब उन्हें बीमारी का पता चला तो उन्होंने तुरंत इलाज कराने का फैसला लिया. उनका कहना है कि उनकी आदत है कि किसी समस्या का पता चलते ही वे समाधान की ओर बढ़ते हैं.

ये भी पढ़ें-‘सुलह या महायुद्ध!’ ईरान पर डोनाल्ड ट्रंप की खुली चेतावनी, मुस्लिम देशों से की ये बड़ी अपील

राजनीतिक सफर

बेंजामिन नेतन्याहू पहली बार 1996 में इजरायल के प्रधानमंत्री बने थे और 1999 तक इस पद पर रहे. इसके बाद 2009 से 2021 तक लगातार सत्ता में रहे. 2022 में वे फिर प्रधानमंत्री बने और अब तक इस पद पर कायम हैं. उनके नेतृत्व में इजरायल ने गाजा में हमास और लेबनान में हिजबुल्लाह जैसे संगठनों को कमजोर किया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read