उत्तर प्रदेश

यूपी में कोई डकैत मारा जाता है तो समाजवादी पार्टी को बुरा लगता है, इन्हें अब मौका नहीं मिलेगा: सीएम योगी

CM Yogi Statement: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए एक आरोपी की मौत पर सियासत जारी है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों के बाद अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि पुलिस मुठभेड़ में जब कोई डकैत मारा जाता है तो समाजवादी पार्टी को बुरा लगता है.

मुख्यमंत्री योगी रविवार को अंबेडकर नगर पहुंचे, यहां उन्होंने कई परियोजनाओं की सौगात दी. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा पर निशाना साधा.

‘2017 के पहले पुलिस भागती थी और गुंडे उन्हें दौड़ाते थे’ 

उन्होंने कहा, “याद करिए 2017 के पहले पुलिस भागती थी और गुंडे उन्हें दौड़ाते थे, लेकिन अब ये क्रम उल्टा हो गया है. माफिया भाग रहा है और पुलिस उसे दौड़ा रही है. अगर उसने कोई दुस्साहस किया तो फिर वहीं पर राम नाम सत्य है, यह भी तय हो जाता है. सरकार चलाने के लिए जज्बा, दिल और दिमाग भी चाहिए. सत्ता विरासत में मिल सकती है, लेकिन बुद्धि और दिमाग विरासत में नहीं मिल सकता है. ”

‘जिनमें खोट है, वे अब सिर्फ अराजकता फैलाना चाहते हैं’

उन्होंने कहा, “जो लोग पहले सत्ता को ही सबकुछ मानते थे, वे जानते हैं कि वो अब यूपी की सत्ता में कभी नहीं लौटेंगे, इसलिए वे षड्यंत्र करने का प्रयास कर रहे हैं. वे लोग सिर्फ अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि उनका विकास, रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है. आप देख सकते हैं कि जब पुलिस मुठभेड़ में कोई डकैत मारा जाता है तो समाजवादी पार्टी को बुरा लगता है. ”

‘इन लोगों को अवसर मिला तो फिर डकैती-लूटपाट होने लगेंगी’

सीएम योगी ने सपा से सवाल पूछा. उन्होंने कहा, “अगर मुठभेड़ में मारा गया अपराधी डकैती करते समय किसी व्यापारी को गोली मार देता तो समाजवादी पार्टी उनकी जान को वापस कर पाती क्या? वह किसी भी जाति के हो सकते थे. समाजवादी पार्टी के लोगों को अवसर मिलेगा तो फिर डकैती, लूटपाट शुरू हो जाएगी. पर्व और त्योहारों में विघ्न-बाधा शुरू हो जाएगी. ”

सीएम योगी ने आगे कहा, “केंद्र की भाजपा सरकार तुष्टिकरण की नीति पर चलती तो क्या जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 समाप्त हो पाता. क्या राम-भक्तों का लहू बहाने वाले अयोध्या धाम में राम मंदिर का समर्थन करते? आपकी और देश की आस्था के मद्देनजर अयोध्या में राम मंदिर बनाने का काम पूरा किया गया. इसलिए पीएम मोदी ने एक ही मंत्र दिया था, जो सबका साथ, सबका विश्वास है. ”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

मान सरकार को बड़ा झटका? जज नागू ने खुद को सुनवाई से किया अलग, अब 12 को फैसला

Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…

10 minutes ago

‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा हक…’ जंतर-मंतर बैन के खिलाफ भड़की यूथ कांग्रेस, हाईकोर्ट ने लटकाया मामला

Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…

28 minutes ago

भारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, फ्लाइट हाईजैक की कोशिश के बीच दिखाई बहादुरी

Pilot Smit Machar: इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को…

34 minutes ago

मिडटर्म चुनाव में उड़ी ट्रंप की नींद! हार के डर से रिपब्लिकन राज्यों में 2 लाख भारतीयों के नाम काटे

US Midterm Elections: अमेरिका के 26 राज्यों में 2 लाख भारतीय-अमेरिकियों के नाम वोटर लिस्ट…

42 minutes ago

मुस्लिम बहुल इलाकों में भी चल रहा ‘मोदी मैजिक’! असम के नगांव से बंगाल के रेजीनगर तक BJP की बल्ले-बल्ले

2026 के उपचुनावों के शुरुआती रुझानों में असम की नगांव लोकसभा सीट और पश्चिम बंगाल…

43 minutes ago

महंगे हुए गीजर, कूलर और पंखे, कॉपर-स्टील की कीमतों में उछाल से बढ़ा बोझ; लैपटॉप-मोबाइल भी महंगे

Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…

1 hour ago