दुनिया

Cambodia: कंबोडिया के होटल में लगी भीषण आग, लपटों से घिरे लोग पांचवीं मंजिल से कूदे, 10 की मौत, दर्जनों घायल

Cambodia Fire: कंबोडिया के एक होटल में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है. थाइलैंड सीमा के पास कंबोडिया के पोइपेट के ग्रैंड डायमंड सिटी में स्थित इस होटल और कैसीनो में आग इतनी तेजी से लगी कि कई लोग नहीं निकल पाए और उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी गई. इस घटना के चलते 10 लोगों की मौत हो गई है और 30 लोग घायल हैं. फिलहाल अभी भी वहां राहत-बचाव का काम जारी है.

Cambodia के Grand Diamond City होटल में लगी आग

मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो थाइलैंड सीमा के पास कंबोडिया के पोइपेट के ग्रैंड डायमंड सिटी में स्थित होटल और कैसीनो में आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग वहां से नहीं निकल पाए.  कंबोडिया के स्थानीय समय के मुताबिक होटल में आग सुबह 8.30 बजे लगी है. होटल में लगी आग के चलते लोगों में अफरातफरी का माहौल देखा गया.  इस दौरान वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि आग इतनी फैल गई थी कि लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए जलती इमारत की पांचवीं मंजिल से ही छलांग लगा दी.

ये भी पढ़ें- Covid in Japan: चीन में तबाही के बीच जापान में कोरोना से 415 लोगों की मौत, एक दिन में रिकॉर्ड मौतें

होटल में आग से भारी नुकसान

ग्रैंड डायमंड सिटी होटल में आग लगने से भारी नुकसान देखने को मिला है. जबकि फायर ब्रिगेड की ओर से दावा किया गया है कि अब तक 70 फीसदी आग पर काबू कर लिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक होटल में आग की ये घटना आधी रात के आसपास शुरू हुई, जिसके बाद बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा भड़कते हुए आग की चपेट में आ गया है.

Cambodia Hotel Fire: होटल में अभी 50 लोगों के फंसे होने की आशंका

एक रिपोर्ट के अनुसार होटल में आग इतनी भीषण है कि  इमारत में अभी भी करीब 50 लोगों के फंसे होने की आशंका है, और उन्हें रेस्क्यू करने के प्रयास किया जा रहा हैं.  इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही हैं. आपातकालीन विभाग की मानें तो सुबह 8 बजे तक कुल 53 लोगों को बचाया जा चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Dimple Yadav

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

20 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

25 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

40 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago