Bharat Express DD Free Dish

Taiwan यूनिवर्सिटी में जबरन रक्तदान का मामला, फुटबॉल महिला कोच पर आरोप

Taiwan यूनिवर्सिटी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको सुनकर आप दांतों तले उंगुली दबाने लगेंगे.

‘रक्तदान, महादान’ कहावत तभी सही है जब यह व्यक्ति के इच्छा से किया जाए. ताइवान (Taiwan) से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. नेशनल ताइवान नॉर्मल यूनिवर्सिटी (NTNU) की महिला फुटबॉल कोच (Football Coach) पर छात्राओं से जबरदस्ती 100 से ज्यादा बार रक्तदान (Blood donation) करवाने का आरोप लगा है.

छात्रा ने क्या बताया ?

छात्रा जियान ने सोशल मीडिया पर बताया कि यूनिवर्सिटी (University) कोच झोउ ताई-यिंग (Zhou Tai-ying) उन्हें कई दिनों में तीन बार खून (Blood) देने के लिए मजबूर करती थीं. हद तो तब होई जब उसने बताया कि एक दिन में भी कई बार खून लिया जाता था.

इसे भी पढ़े- मंगल पांडे की जयंती पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका साहस देशवासियों के लिए प्रेरणा

कब लिया जाता था खून ?

जियान ने बताया कि सुबह 5बजे से लेकर रात को 9 बजे तक छात्राओं से खून (Blood) लिया जाता था. छात्रा ने बताया कि जब बाजुओं से नसें नहीं मिलती थी तो कोच ने कलाई से खून निकालने की कोशिश की. इससे दर्द असहनीय हो जाता था.

वीडियो वायरल

इस बारे में एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें जियान (Jian) रोते हुए अपनी आपबीती बता रही हैं. उसने कहा कि वह अपने पिता को भी ये सब नहीं बता पाई और अब वो जीवित भी नहीं हैं. केवल जियान ही नहीं, कई अन्य छात्राएं भी सामने आईं और उन्होंने भी कोच की बदसलूकी की शिकायत की.

मामला सामने आने के बाद कोच बर्खास्त

मामला सामने आने के बाद स्थानीय शिक्षा विभाग ने 13 जुलाई 2025 को कोच झोउ ताई-यिंग को उनके पद से हटा दिया और माफीनामा भी लिखवाया गया. कोच ने सभी छात्राओं, शिक्षकों और यूनिवर्सिटी (University) से दिल से माफी मांगी लेकिन यह बयान सोशल मीडिया (Social Media) से हटा दिया गया है.

खून दो, डिग्री लो

छात्राओं का कहना है कि कोच उन्हें ग्रेजुएशन के क्रेडिट्स के बदले ताइवान (Taiwan) की प्रोफेसर क्तदान के लिए मजबूर करती थीं. यह बात चिंताजनक है कि आखिर इतने खून से किसे फायदा हो रहा था और इतने समय तक यह कैसे चला ? एक बात तो साफ है इस मामले में सिर्फ कोच को हटाना काफी नहीं है बल्कि इस पूरे सिस्टम की जांच होनी चाहिए.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read