अमेरिका के Michigan राज्य में स्थित University of Michigan की एक प्रयोगशाला में काम करने वाले दो चीनी नागरिकों पर खतरनाक जैविक रोगजनक की तस्करी और साजिश रचने का आरोप लगाया गया है.
दो चीनी नागरिकों पर लगाया गया आरोप
अमेरिका के मिशिगन राज्य में स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन की एक प्रयोगशाला में काम करने वाले दो चीनी नागरिकों पर खतरनाक जैविक रोगजनक की तस्करी और साजिश रचने का आरोप लगाया गया है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
गिरफ्तार आरोपियों के नाम युनकिंग जियान (33) और ज़ुन्यॉन्ग लियू (34) हैं, जो पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के नागरिक हैं. संयुक्त राज्य अमेरिका के अटॉर्नी जेरोम एफ. गोर्गन, जूनियर के अनुसार, दोनों पर साजिश, संयुक्त राज्य अमेरिका में माल की तस्करी, झूठे बयान और वीजा धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
FBI की जांच में सामने आई ये बात
FBI की जांच में सामने आया कि जियान और लियू ने अमेरिका में एक खतरनाक फंगस “फ्यूजेरियम ग्रैमिनीरम” की तस्करी की. यह फंगस गेहूं, जौ, मक्का और चावल में “head blight” नाम की बीमारी फैलाता है, जिससे इंसानों और जानवरों में उल्टी, लिवर डैमेज और प्रजनन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. यह फंगस हर साल वैश्विक कृषि क्षेत्र में अरबों डॉलर का नुकसान पहुंचाता है.
चीन सरकार से इस रोगजनक पर रिसर्च के लिए मिलती रही फंडिंग
शिकायत के अनुसार, जियान को चीन सरकार से इस रोगजनक पर रिसर्च के लिए फंडिंग मिलती रही है. उसके पास से जब्त इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) के प्रति निष्ठा से जुड़े सबूत मिले हैं. वहीं लियू, जो चीन की एक यूनिवर्सिटी में इसी फंगस पर रिसर्च करता है, ने पहले जानकारी छुपाई लेकिन बाद में कबूल किया कि उसने भी फ्यूसेरियम ग्रैमिनिएरम को डेट्रॉइट मेट्रोपॉलिटन हवाई अड्डे के ज़रिए अमेरिका में लाया ताकि वह भी University of Michigan में रिसर्च कर सके.
एफबीआई के विशेष एजेंट इन चार्ज चेवोरिया गिब्सन ने कहा: “इन व्यक्तियों ने स्थानीय विश्वविद्यालय में प्रयोगशाला सुविधाओं तक अपनी पहुँच का फायदा उठाकर जैविक रोगजनकों की तस्करी की, जो एक ऐसा कृत्य था जो सार्वजनिक सुरक्षा के लिए आसन्न खतरा बन गया.”
यू.एस. सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा, फील्ड ऑपरेशन के निदेशक मार्टी सी. रेबन ने कहा: “युनकिंग जियान और ज़ुनयोंग लियू पर लगाए गए आज के आपराधिक आरोप अमेरिकी लोगों को जैविक खतरों से बचाने में सीबीपी की महत्वपूर्ण भूमिका का संकेत देते हैं जो हमारी कृषि अर्थव्यवस्था को तबाह कर सकते हैं और मनुष्यों को नुकसान पहुँचा सकते हैं.” Jian को मंगलवार की दोपहर Detroit की एक federal court में पेश किया जाएगा. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक आपराधिक शिकायत है, न कि दोष सिद्ध करने का प्रमाण. FBI और CBP इस मामले की संयुक्त जांच कर रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

