Donald Trump Action in Mexico: डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी आक्रामक विदेश नीति को जारी रखते हुए अब मेक्सिको के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वेनेजुएला के बाद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट के जरिए घोषणा की है कि अमेरिका अब ड्रग तस्करों के खिलाफ मेक्सिको में ‘जमीनी कार्रवाई’ शुरू करने जा रहा है. ट्रंप ने बेहद सख्त लहजे में कहा कि मेक्सिको की हालत देखकर दुख होता है, लेकिन सच्चाई यह है कि वहां सरकार का नहीं, बल्कि ड्रग तस्करों का राज चलता है.
मौतों का हवाला और एक्शन प्लान (Donald Trump Mexico Plan)
डोनाल्ड ट्रंप ने इस कार्रवाई के पीछे अमेरिका में ड्रग्स से होने वाली मौतों को मुख्य वजह बताया है. उन्होंने दावा किया कि ड्रग तस्कर हर साल 3 लाख अमेरिकियों की जान ले रहे हैं, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. राष्ट्रपति ने अपनी पीठ थपथपाते हुए कहा कि उनके प्रशासन ने समुद्र के रास्ते होने वाली 97 फीसदी ड्रग तस्करी को रोक दिया है, और अब बारी जमीन पर कार्रवाई करने की है. यह बयान मेक्सिको और अमेरिका के रिश्तों में नए तनाव का संकेत दे रहा है.
ड्रग कार्टेल्स से है सीधी लड़ाई (Donald Trump Mexico Policy)
डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि उनकी लड़ाई सीधे तौर पर उन ड्रग कार्टेल्स से है जिन्होंने मेक्सिको को अपनी गिरफ्त में ले रखा है. उन्होंने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा-
‘हम अब ड्रग तस्करों के खिलाफ जमीनी कार्रवाई शुरू करने जा रहे हैं. मेक्सिको पर ड्रग तस्करों का राज है. उस देश की हालत देखकर बहुत दुख होता है.’
ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ बगावत, वेनेजुएला पर सीनेट का ब्रेक; कोर्ट में टैरिफ की अग्निपरीक्षा
‘मेक्सिको पर तस्करों का राज है’ (Donald Trump War on Drugs)
ट्रंप का मानना है कि हवाई और समुद्री रास्तों को ब्लॉक करने के बाद अब ‘ग्राउंड जीरो’ पर उतरना जरूरी हो गया है. अपने पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको की संप्रभुता पर तीखा कटाक्ष किया है. ट्रंप का यह तर्क उन्हें मेक्सिको की सीमा के भीतर एकतरफा कार्रवाई करने का आधार प्रदान कर सकता है, जिसे लेकर मेक्सिको की सरकार पहले भी विरोध जता चुकी है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




