Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Donald Trump ने TV होस्ट पीट हेगसेथ को अपनी सरकार में रक्षा सचिव के पद पर किया तैनात

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मंत्रिमंडल में एक और महत्वपूर्ण नियुक्ती की घोषणा की है. पूर्व सैनिक और टीवी कलाकार पीट हेगसेथ नई सरकार में रक्षा सचिव (मंत्री) होंगे. 

Donald Trump and Pete hegseth

डोनाल्ड ट्रंप और पीट हेगसेथ (फाइल फोटो)

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मंत्रिमंडल में एक और महत्वपूर्ण नियुक्ती की घोषणा की है. पूर्व सैनिक और टीवी कलाकार पीट हेगसेथ नई सरकार में रक्षा सचिव (मंत्री) होंगे.


ट्रंप-वैंस ट्रांजिशन टीम ने एक बयान में कहा, “पीट सख्त, होशियार और अमेरिका फर्स्ट में सच्चा विश्वास रखने वाले हैं. पीट के नेतृत्व में, अमेरिका के दुश्मनों को यह चेतावनी मिलेगी – हमारी सेना फिर से महान होगी, और अमेरिका कभी पीछे नहीं हटेगी.” इस घोषणा पर नई दिल्ली समेत दुनियाभर की नजर थी.


आर्मी कॉम्बैट वेटरन हैं पीट हेगसेथ

बयान में कहा गया कि हेगसेथ प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट. उनके पास हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से भी ग्रेजुएशन की डिग्री है. वह एक आर्मी कॉम्बैट वेटरन हैं जो ग्वांतानामो बे, इराक और अफगानिस्तान का दौरा कर चुके हैं. युद्ध के मैदान में उनके कामों के लिए उन्हें दो ब्रॉन्ज स्टार के साथ-साथ एक कॉम्बैट इन्फैंट्रीमैन बैज से सम्मानित किया जा चुका है. ट्रांजिशन टीम के मुताबिक हेगसेथ आठ साल तक फॉक्स न्यूज में होस्ट रहे हैं.

द वॉर ऑन वॉरियर्स

ट्रांजिशन टीम ने आगे कहा, “पीट की हालिया पुस्तक, ‘द वॉर ऑन वॉरियर्स’, न्यूयॉर्क टाइम्स की बेस्ट-सेलर सूची में नौ सप्ताह तक रही, इसमें दो सप्ताह पहले नंबर पर रही. पुस्तक बताती है कि हम अपनी सेना को योग्यता, मारक क्षमता, जवाबदेही और उत्कृष्टता की तरफ वापस कैसे ले जा सकते हैं. पीट ने दो वेटरंस एडवोकेसी संगठनों का भी नेतृत्व किया जो हमारे योद्धाओं और हमारे महान वेटरंस के लिए लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं. सैनिकों के लिए कोई भी व्यक्ति इतनी मुश्किल लड़ाई नहीं लड़ सकता है. पीट हमारी ‘शक्ति के माध्यम से शांति’ नीति के साहसी और देशभक्त चैंपियन होंगे.”

–भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital