Bharat Express DD Free Dish

‘I Am The Boss..’, G-7 नेताओं की मीटिंग में ट्रंप का अजीबोगरीब ऐलान, सन्न रह गए मैक्रों और मेलोनी; Video हुआ वायरल

G7 Summit के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump का ‘I Am The Boss’ वाला बयान सुर्खियों में है. दुनिया के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में ट्रंप के इस अंदाज ने वैश्विक राजनीति और अमेरिकी प्रभाव को लेकर नई बहस छेड़ दी…

फ्रांस में आयोजित 52वें G7 शिखर सम्मेलन (G7 Summit 2026) के आखिरी दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चिर-परिचित और बेहद आक्रामक अंदाज (Trump said I Am The Boss at G7 Summit) से पूरी दुनिया के राष्ट्राध्यक्षों को हैरान कर दिया है. दरअसल पेरिस के एक आलीशान रिजॉर्ट में चल रही इस हाई-प्रोफाइल मीटिंग के दौरान ट्रंप का एक बेहद चौंकाने वाला बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है.

समाचार एजेंसी के मुताबिक, जब बैठक कक्ष में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर, जर्मन चांसलर मर्ज और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी जैसे दुनिया के सबसे ताकतवर नेता पहले से मौजूद थे, तब ट्रंप वहां सबसे आखिर में पहुंचे. उन्होंने रूम में एंट्री लेते ही सभी नेताओं की तरफ देखा और मजाकिया लेकिन बेहद कड़क लहजे में कहा कि “आई एम द बॉस” (मैं ही बॉस हूं). इसके बाद उन्होंने ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर की पीठ भी थपथपाई.

क्यों अहम है ट्रंप का यह ‘बॉस’ अवतार?(Trump said in G7 Summit)

अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, ट्रंप का यह बयान सिर्फ एक मजाक नहीं है, बल्कि यह मौजूदा वैश्विक भू-राजनीति (Geopolitics) में अमेरिका की सर्वोच्च धमक को दर्शाता है. इस समय पूरे यूरोपीय देश जहां रूस के आक्रामक तेवरों से सहमे हुए हैं.

वहीं जापान और कनाडा जैसे देश इंडो-पैसिफिक में चीन के बढ़ते सैन्य दबाव का सामना कर रहे हैं. ऐसे में G7 देशों को अमेरिका की सबसे ज्यादा जरूरत है. ट्रंप ने भी ‘बॉस’ की तरह फैसला लेते हुए यूरोपीय देशों की मांग पर रूस के खिलाफ नए सिरे से बेहद कड़े प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को तुरंत मंजूरी दे दी है.

 

यूक्रेन के लिए 1 अरब डॉलर का महा-ब्लॉकबस्टर पैकेज

बताते चलें ईरान-अमेरिका शांति समझौते के बाद अब राष्ट्रपति ट्रंप का पूरा फोकस यूक्रेन-रूस युद्ध को खत्म कराने पर है. इस समिट के मंच से ट्रंप ने यूक्रेन के लिए 1 अरब डॉलर (करीब 8400 करोड़ रुपये) की विशाल वित्तीय सहायता राशि का ऐलान कर दिया है.

इसके साथ ही अमेरिका ने यूक्रेन को अपनी मर्जी से घातक हथियार बनाने और रूस के खिलाफ उनका इस्तेमाल करने की खुली परमिशन भी दे दी है. इससे पहले मंगलवार को ही राष्ट्रपति मैक्रों ने ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ एक सीक्रेट मीटिंग कर इस शांति डील का पूरा चक्रव्यूह तैयार कर लिया था.

ये भी पढ़ें- भारत-कनाडा संबंधों में नई शुरुआत: G-7 समिट के बीच पीएम मोदी और कनाडाई पीएम मार्क कार्नी की ऐतिहासिक मुलाकात

पीएम मोदी भी बने इस ऐतिहासिक पल के गवाह

इस महा-बैठक में G7 के सदस्य देशों के अलावा दुनिया के कई बड़े दिग्गजों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था. कूटनीतिक मंच पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की, यूएई के राष्ट्रपति अल नाहयान, कतर के अमीर थानी और मिस्र के राष्ट्रपति अल-सिसी की मौजूदगी में ट्रंप का यह ‘बॉस’ वाला अंदाज (Trump said I Am The Boss at G7 Summit) बयां कर रहा है कि आने वाले दिनों में वैश्विक कूटनीति का पूरा रिमोट कंट्रोल वाशिंगटन के हाथों में ही रहने वाला है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read