Donald Trump Cards Post: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बेबाक और अप्रत्याशित अंदाज के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं. शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया, जिसने कूटनीतिक हलकों से लेकर मीडिया तक में सनसनी फैला दी. ट्रंप ने एक के बाद एक कई पोस्ट किए, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उस तस्वीर ने खींचा जिसमें वह हाथ में ताश के पत्ते लिए खड़े हैं. इस तस्वीर का सीधा और स्पष्ट मैसेज है- “खेल पूरी तरह से उनके हाथ में है.”
हाथ में 6 ‘वाइल्ड’ कार्ड (donald trump trading cards)
इस वायरल तस्वीर में राष्ट्रपति ट्रंप के हाथ में 6 पत्ते हैं और दिलचस्प बात यह है कि इनमें से हरेक पर ‘वाइल्ड’ (WILD) लिखा हुआ है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक दमदार कैप्शन दिया- “आई हैव ऑल द कार्ड्स” (I have all the cards). इसका सीधा अर्थ यह है कि कूटनीतिक और रणनीतिक मोर्चे पर अमेरिका और ट्रंप बेहद मजबूत स्थिति में हैं और हर बाजी उनके कंट्रोल में है.
ओबामा पर सीधा तंज (Donald Trump Cards Massage)
ताश के पत्तों के अलावा ट्रंप ने अमेरिका के पुराने और नए दिनों की झलक दिखाते हुए दो तस्वीरों का एक कोलाज भी पोस्ट किया. इसके जरिए उन्होंने यह बताने की कोशिश की कि अमेरिका का वर्तमान, गुजरे वक्त से ज्यादा बेहतरीन है. इस कोलाज में लिंकन मेमोरियल के पूल की तस्वीर है, जिसमें दिखाया गया है कि ओबामा के दौर में वहां कितनी गंदगी थी, जबकि ट्रंप के दौर में वहां पूरी सफाई है.
इसके साथ ही, ट्रंप ने माउंट रशमोर (Mount Rushmore) की तस्वीर भी पोस्ट की. बता दें कि ट्रंप का इस ऐतिहासिक मूर्ति के प्रति लगाव जगजाहिर है. वह कई बार जॉर्ज वॉशिंगटन, थॉमस जेफरसन, थियोडोर रूजवेल्ट और अब्राहम लिंकन के चेहरों के साथ अपना चेहरा भी उकेरे जाने की मंशा जता चुके हैं.
नाटो से ट्रंप की नाराजगी
ट्रंप की इस “आई हैव ऑल द कार्ड्स” वाली पोस्ट का टाइमिंग बेहद अहम है. पूरी दुनिया इस समय ईरान संघर्ष के स्थाई समाधान को लेकर चिंतित है और सबकी निगाहें ट्रंप पर टिकी हैं. ट्रंप लगातार कह रहे हैं कि वह शांति चाहते हैं, लेकिन उन्होंने सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला रखा है. इसके साथ ही, नाटो (NATO) देशों से भी ट्रंप खफा हैं. उनका सीधा आरोप है कि ईरान संघर्ष के दौरान इन देशों ने अमेरिका की वह मदद नहीं की, जिसकी उम्मीद थी.
ये भी पढ़ें: 24 हजार करोड़ स्वाहा! ईरान जंग में अमेरिका को ‘महा-नुकसान’, क्या सच छिपा रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप?
जर्मनी से सेना हटाने की अटकलें (Donald Trump Cards News)
इस कूटनीतिक खींचतान के बीच जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज (Friedrich Merz) की एक टिप्पणी ने आग में घी का काम किया है. अमेरिकी हमले को लेकर मर्ज की टिप्पणी ट्रंप को काफी खल गई है. इसके तुरंत बाद, अमेरिकी मीडिया के हवाले से यह सनसनीखेज खबर सामने आ रही है कि अमेरिका अब जर्मनी से अपनी सैन्य टुकड़ियों को हटाने की बड़ी योजना बना रहा है. कुल मिलाकर, ट्रंप के ताश के पत्तों ने यह साफ कर दिया है कि वह दुनिया के इस भू-राजनीतिक शतरंज में कोई भी ‘वाइल्ड कार्ड’ चलने से पीछे नहीं हटेंगे.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




