हमास से युवक ने की अपील
इजरायल और फिलिस्तीन समर्थक आतंकी संगठन हमास के बीच युद्ध चल रहा है. इजरायली सेना लगातार हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है. इसी बीच इजरायली सैनिकों ने शनिवार की देर रात दक्षिणी खान यूनिस बटालियन में नहबा बल के टॉप कमांडर बिलाल अल-कदरा को एयर स्ट्राइक में ढेर कर दिया. इसके साथ ही इस्लामिक जेहाद के हेडक्वॉर्टर को भी ध्वस्त कर दिया.
इजरायली वायुसैनिकों ने लड़ाकू विमानों से गाजा पट्टी पर एयर स्ट्राइक की. जिसमें बिलाल को मार गिराया. बिलाल ने इजरायल में किबुत्ज निरिम और निरओज इलाके में घरों में घुसकर लोगों की हत्या की थी. बिलाल हमास के साथ काम करने के अलावा कदरा फिलिस्तानी इस्लामिक जिहाद संगठन में अहम भूमिका निभा रहा था.
इजरायल डिफेंस फोर्सज की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि खान यूनिस और पश्चिम जाबलिया के पड़ोस में सौ से अधिक हमास ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. इस दौरान उन ऑपरेशनल स्थानों को भी निशाना बनाया गया, जहां से आतंकी इजरायल पर हमले के लिए निर्देश दे रहे थे.
इजरायली फोर्स ने हमास आतंकियों के इस्लामिक जिहाद परिषद के मुख्यालय, कमांड सेंटर के अलावा दर्जनं लॉन्च पैड, एंटी टैंक पोस्ट और वॉच टॉवर को भी जमींदोज कर दिया. IDF ने आतंकवादी संगठन के सैन्य मुख्यालय को भी नष्ट कर दिया गया. इजरायल डिफेंस फोर्स ने दावा किया है कि हमास फिलिस्तीनी नागरिकों को उत्तरी गाजा से दक्षिणी गाजा की ओर जाने से रोक रहा है. इस बीच गाजा में अब तक मरने वालों की संख्या 2215 हो गई है. इनमें 724 बच्चे शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: हिज्बुल्ला की धमकी के बाद अमेरिका का बड़ा ऐलान, इजरायल की मदद के लिए दूसरा युद्धपोत रवाना
बता दें कि ये युद्ध भीषण होता जा रहा है. अब तक हजारों की संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है. हमास के आतंकियों की बर्बरता के वीडियो और खबरे लोगों को विचलित कर रही हैं. वहीं इजरायल भी गाजा पट्टी पर कहर बनकर टूट रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…
केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…
ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…
उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…