Bharat Express DD Free Dish

Epstein Sex Scandal: अमेरिका में ट्रंप से जुड़े सेक्स स्कैंडल का सबसे बड़ा खुलासा आज, बिल गेट्स समेत 5 हस्तियों के नाम उजागर

US News: अमेरिका के कुख्‍यात एपस्टीन स्कैंडल में 68 नई तस्वीरें जारी हुईं. बिल गेट्स, नोम चॉम्स्की, सर्गेई ब्रिन समेत कई हस्तियां तस्‍वीरों में दिखीं. आज DOJ से सभी फाइलें रिलीज होने की डेडलाइन है, जिससे बड़ा खुलासा संभव है.

Jeffrey Epstein Scandal: अमेरिका के कुख्यात सेक्स तस्कर जेफ्री एपस्टीन मामले में आज बड़ा खुलासा हो सकता है. ट्रंप प्रशासन की जस्टिस डिपार्टमेंट को कानून के तहत सभी फाइलें सार्वजनिक करनी हैं. इसमें हजारों पेज के दस्तावेज, जांच रिपोर्ट और नाम शामिल हो सकते हैं.

यूएस कांग्रेस ने नवंबर में एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट पास किया था, जिसके तहत 19 दिसंबर तक सब कुछ जारी करना जरूरी है. हालांकि, कुछ हिस्से गोपनीय रखे जा सकते हैं, जैसे पीड़ितों की जानकारी या मौजूदा जांच की बातें.

68 नई तस्वीरें जारी

गुरुवार को हाउस ओवरसाइट कमिटी के डेमोक्रेट सदस्यों ने एपस्टीन की संपत्ति से मिली 68 नई तस्वीरें जारी कीं. ये तस्वीरें एपस्टीन के नेटवर्क की झलक दिखाती हैं. इनमें माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं, जिसका चेहरा छिपाया गया है. फिलॉस्फर नोम चॉम्स्की एपस्टीन के साथ प्लेन में बैठे दिख रहे हैं.
गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन, फिल्म डायरेक्टर वुडी एलन और ट्रंप के पूर्व सलाहकार स्टीव बैनन भी तस्वीरों में हैं. इन हस्तियों ने पहले एपस्टीन से मुलाकात की बात स्वीकारी है, लेकिन कोई गलत काम करने से इनकार किया है.

मशहूर लोगों की पुरानी तस्वीरें

पहले जारी तस्वीरों में ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू 17 साल की वर्जीनिया गिफ्रे की कमर पर हाथ रखे दिखे थे. यह फोटो 2001 की है. एक तस्वीर में पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन एपस्टीन और उसकी साथी गिस्लेन मैक्सवेल के साथ हैं. डोनाल्ड ट्रंप भी कई तस्वीरों में एपस्टीन के साथ नजर आए हैं, लेकिन ट्रंप ने कहा कि वे पुरानी हैं और कोई बड़ा मामला नहीं.

एपस्टीन केस की शुरुआत

यह स्कैंडल 2005 में शुरू हुआ जब फ्लोरिडा में एक 14 साल की लड़की की मां ने शिकायत की. एपस्टीन उसे मसाज के बहाने बुलाता था और सेक्स का दबाव डालता था. जांच में 50 से ज्यादा नाबालिग लड़कियों के मामले सामने आए. एपस्टीन के पास आलीशान घर और प्राइवेट जेट था, जहां वह बड़ी हस्तियों की पार्टियां करता था. उसकी साथी गिस्लेन मैक्सवेल लड़कियों को लाती थी. 2008 में एपस्टीन को हल्की सजा मिली, लेकिन 2019 में दोबारा गिरफ्तारी हुई. जेल में उसकी मौत हो गई, जिसे आत्महत्या बताया गया.

मी टू मूवमेंट से तेज हुई जांच

2017 में मी टू मूवमेंट के बाद कई पीड़िताओं ने आवाज उठाई. वर्जीनिया गिफ्रे ने एपस्टीन पर गंभीर आरोप लगाए. 80 से ज्यादा महिलाओं ने शिकायत की. मैक्सवेल को 2021 में सजा हुई. अब एस्टेट से 95 हजार तस्वीरें मिली हैं, जिनमें से कुछ जारी हो रही हैं. इनमें विदेशी पासपोर्ट और लड़कियों की भर्ती के मैसेज भी हैं.

आगे क्या होगा

जस्टिस डिपार्टमेंट ने कहा कि कुछ दस्तावेज आज जारी होंगे, बाकी हफ्तों में. डेमोक्रेट्स दबाव बना रहे हैं कि सब कुछ खोलकर सामने आए. पीड़िताएं न्याय चाहती हैं. यह केस दुनिया के ताकतवर लोगों के रिश्तों पर सवाल उठा रहा है.

ये भी पढ़ें: Dunki Route Case: ED का बड़ा एक्‍शन- दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में 13 जगहों पर छापेमारी, सोना-चांदी और करोड़ों का कैश सीज

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read