Bharat Express DD Free Dish

फिर से दो भागों में बंट जाएगा पाकिस्तान? मौलाना ने मुनीर को याद दिलाई 1971 की हार

Fazlur Rehman targets Asim Munir: पाकिस्तान के धार्मिक नेता मौलाना फजलुर रहमान ने सेना प्रमुख आसिम मुनीर पर तीखा हमला बोला.

Maulana Fazlur Rehman's attack on Asim Munir

AI जनरेटेड फोटो

Fazlur Rehman targets Asim Munir: पाकिस्तान के धार्मिक और राजनीतिक नेता मौलाना फजलुर रहमान ने एक बार फिर सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को निशाने पर लिया है. उन्होंने मौजूदा हालात की तुलना 1971 के दौर से किया. उन्होंने कहा कि सेना ताकतवर जरूर है लेकिन इतिहास को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उनके बयान में पाकिस्तान के टूटने और सीमाओं में बदलाव की आशंका साफ झलकी.

मौलाना ने 1971 का क्यों किया जिक्र?

फजलुर रहमान ने याद दिलाया कि दिसंबर 1971 में जनरल याहया खान ने दावा किया था कि पाकिस्तानी सेना हर जगह लड़ाई लड़ेगी. वहीं अगले ही दिन भारत के सामने हथियार डाल दिए गए. उन्होंने कहा कि उस वक्त भी बड़े-बड़े दावे किए गए थे लेकिन नतीजा सबके सामने है.

जनता को मुश्किलों में क्यों डाला जा रहा?

मौलाना ने सवाल उठाया कि जब पाकिस्तान की जनता पहले से ही संकट में है तो उसे और कठिनाइयों में क्यों धकेला जा रहा है? उन्होंने कहा कि ऐसे हालात देश को कमजोर करते हैं और जनता का भरोसा डगमगाता है.

बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा पर चिंता

उन्होंने बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा की स्थिति पर चिंता जताई. उनके मुताबिक इन इलाकों में हालात जंग जैसे हैं और लगातार खून बह रहा है. उन्होंने पीओके के रावलाकोट में चल रहे लंबे प्रदर्शन का भी जिक्र किया और कहा कि तीन महीने से लोग आवाज उठा रहे हैं लेकिन उनसे बातचीत नहीं की जा रही.

मौलाना ने दी चेतावनी

फजलुर रहमान ने चेतावनी दी कि अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो अलगाववादी ताकतों को मजबूत होने का मौका मिल सकता है. उन्होंने कहा कि जब किसी क्षेत्र में लगातार हिंसा होती है तो यह भविष्य में भौगोलिक बदलाव का संकेत भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें-‘इमरान को बख्श दो…!’ भारत समेत दुनिया के 21 क्रिकेटरों ने लिखा खत, फिर शर्मसार हुआ PAK

मौलाना ने अफगानिस्तान का दिया उदाहरण

उन्होंने अफगानिस्तान का उदाहरण देते हुए कहा कि 1979 से वहां खून बह रहा है और यह संघर्ष आज तक खत्म नहीं हुआ. उनका कहना था कि पाकिस्तान को जनता के सामने साफ करना चाहिए कि मौजूदा हालात का असली मकसद क्या है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read