France protests: नेपाल के बाद अब फ्रांस में भी आम जनता सड़कों पर उतर आई है. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है और हालात बिगड़ते जा रहे है. बजट में भारी कटौती और सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में लाखों लोग राजधानी की गलियों से लेकर छोटे कस्बों तक प्रदर्शन कर रहे हैं.
एजेंसी रिपोर्ट्स के मुताबिक, केवल पेरिस में ही हजारों लोग इकट्ठा होकर पुलिस पर पथराव कर रहे हैं. कई इलाकों में कूड़ेदानों में आग लगा दी गई है और जगह-जगह सड़कों पर बैरिकेड्स खड़े कर दिए गए हैं. प्रदर्शनकारी ‘Block Everything’ नामक सोशल मीडिया अभियान के आह्वान पर संगठित होकर सड़कों पर उतरे हैं और अब पूरे देश में ट्रैफिक जाम कर विरोध दर्ज करा रहे हैं.
🔥 Here come’s France. The ‘BLOCK EVERYTHING’ protest starts tomorrow …
And when they say EVERYTHING they mean it!
All eyes on France “Liberté, Égalité, Fraternité” 🔥 pic.twitter.com/Qmcn0pPXu9
— Bernie (@Artemisfornow) September 9, 2025
‘Block Everything’ अभियान से पूरे देश में ट्रैफिक जाम
स्थिति को काबू में करने के लिए सरकार ने 80 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया है. प्रदर्शन के वक्त सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें हुई हैं. कई जगह तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं भी सामने आई हैं, अब तक 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन हालात अभी भी काबू से बाहर हैं.
France protests erupt: 200+ arrested, buses burned, trains blocked. Citizens protest austerity, pension cuts, and political instability, signaling growing distrust in Macron’s leadership.#FranceProtests #CivilUnrest #BlockEverything #FrancePolitics
📹Credit – @visegrad24 pic.twitter.com/REO3hrMDCC
— The Arup Edit (@TheArupEdit) September 10, 2025
महंगाई और बेरोजगारी से परेशान जनता का फूटा गुस्सा
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मैक्रों सरकार ने जीवन स्तर सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया. आर्थिक प्रबंधन पूरी तरह विफल रहा है और जनता लगातार महंगाई व बेरोजगारी की मार झेल रही है. यही वजह है कि नाराजगी अब सड़कों पर हिंसक रूप ले चुकी है. ट्रैफिक ठप है, कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल है और प्रशासन के लिए हालात संभालना बड़ी चुनौती बन गया है.
🇫🇷FRENCH RIOT POLICE CLASH WITH PROTESTERS AS “BLOCK EVERYTHING” RIOTS BEGIN
Violent clashes erupted outside France’s Ministry of Interior as protesters attacked riot police during nationwide unrest.
The chaos follows the collapse of PM François Bayrou’s government and mounting… https://t.co/id3s7I6gFp pic.twitter.com/7DgHzgD5nI
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) September 10, 2025
मैक्रों सरकार पहले भी कई बार पेंशन सुधार और आर्थिक नीतियों को लेकर भारी विरोध का सामना कर चुकी है. लेकिन इस बार गुस्सा कहीं ज्यादा गहरा और व्यापक देखने को मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: Nepal Protest: नेपाल में जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच काठमांडू एयरपोर्ट बंद, इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



