Bharat Express DD Free Dish

इटली की पीएम मेलोनी हुईं डीपफेक की शिकार, आपत्तिजनक पोस्ट पर जताई नाराजगी

Georgia Meloni Deepfake Controversy: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी डीपफेक तकनीक की शिकार हुईं. फेक फोटो वायरलहो रहा है. 2024 में भी पिता-पुत्र ने उनका अश्लील वीडियो बनाकर ऑनलाइन पोस्ट किया था.

Georgia Meloni Deepfake Controversy: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि इन दिनों उनके कई फेक फोटो वायरल हो रहे हैं. ये तस्वीरें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाई गई हैं और कुछ लोग इन्हें असली बताकर फैला रहे हैं. मेलोनी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि बनाने वालों ने उन्हें थोड़ा बेहतर दिखा दिया है लेकिन असल मुद्दा यह है कि झूठ फैलाने के लिए किसी भी तरीके का इस्तेमाल किया जा रहा है.

डीपफेक को बताया खतरनाक हथियार

मेलोनी ने कहा कि यह मामला सिर्फ उनके बारे में नहीं है. डीपफेक तकनीक बेहद खतरनाक है क्योंकि यह किसी को भी गुमराह कर सकती है और किसी की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है. उन्होंने कहा कि वह खुद तो इसका सामना कर सकती हैं लेकिन हर कोई ऐसा नहीं कर पाएगा.

लोगों को दी सलाह

इटली की पीएम ने जनता को चेतावनी देते हुए कहा कि एक नियम हमेशा याद रखना चाहिए. किसी भी चीज को मानने से पहले जांच करें और साझा करने से पहले यकीन करें. उन्होंने कहा कि आज यह उनके साथ हुआ है लेकिन कल यह किसी और के साथ भी हो सकता है.

पहले भी डीपफेक की हो चुकी हैं शिकार

साल 2024 में भी उन्हें एक डीपफेक वीडियो का शिकार होना पड़ा था. इस मामले में जिन लोगों पर आरोप लगा था, वे पिता-पुत्र थे. बेटे की उम्र 40 साल और पिता की उम्र 73 साल बताई थी. दोनों ने मिलकर अश्लील वीडियो बनाया और ऑनलाइन पोस्ट किया था. जिसक बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

आपत्तिजनक वीडियो पर गुस्सा

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने डीपफेक तकनीक से बनाए गए अश्लील वीडियो पर कड़ी नाराजगी जताई थीं. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया और एक लाख यूरो यानी करीब 90 लाख रुपये का हर्जाना मांगा था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दो लोगों ने मेलोनी का चेहरा एक वयस्क फिल्म स्टार पर लगाकर वीडियो तैयार किया था और उसे अमेरिकी पोर्न साइट पर अपलोड कर दिया था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read