Urdu Conclave 2026

मौत का खौफनाक मंजर! आग बुझाते समय हवा में टकराए 2 हेलीकॉप्टर, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

Greece helicopter crash: ग्रीस की राजधानी एथेंस के पास जंगल की भयंकर आग बुझाने के दौरान दो ‘बेल’ हेलीकॉप्टर हवा में टकरा गए. एक हेलीकॉप्टर आग का गोला बनकर नीचे आ गिरा. हादसे में 2 पायलटों की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हैं.

Greece helicopter crash

Greece helicopter crash: ग्रीस की राजधानी एथेंस (Athens) के पास एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक हादसा सामने आया है. शहर के बाहरी इलाके में पहाड़ों पर लगी भयंकर आग को बुझाने के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हवा में उड़ रहे दो ‘बेल’ हेलीकॉप्टर (Bell Helicopters) आपस में टकरा गए. इस भीषण टक्कर के बाद एक हेलीकॉप्टर आग का गोला बनकर सीधे जमीन पर जा गिरा, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

पानी गिराते समय निचले हिस्से में हुई जोरदार टक्कर (Athens wildfire Greece)

फायर सर्विस के अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा एथेंस के पश्चिमी इलाके में हुआ. सामने आए घटना के रोंगटे खड़े कर देने वाले फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक हेलीकॉप्टर जंगल की आग बुझाने के लिए पानी गिरा रहा था, तभी अचानक दूसरा हेलीकॉप्टर उसके निचले हिस्से से आकर टकरा गया. इसके बाद एक हेलीकॉप्टर धू-धू कर जलने लगा और जमीन पर क्रैश हो गया. पायलटों को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों की मौत की पुष्टि कर दी.

इमरजेंसी लैंडिंग कर बचाई जान (helicopter firefighting greece)

इस महा-त्रासदी में मारे गए दोनों लोगों में एक डेनिश (Danish) पायलट और दूसरा ग्रीक (Greek) क्रू मेंबर शामिल है. गनीमत यह रही कि टक्कर के बाद दूसरे हेलीकॉप्टर ने किसी तरह इमरजेंसी लैंडिंग कर ली. उसमें सवार एक ब्रिटिश पायलट और एक ग्रीक क्रू मेंबर को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रेस्क्यू ऑपरेशन में रुकावट, उड़ानों पर रोक (Greece helicopter emergency rescue)

आपको बता दें कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब सैकड़ों फायरफाइटर्स एथेंस के पास एक पहाड़ को पार कर चुकी आग को रोकने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं. इस दुखद हादसे के बाद ग्रीस के प्रधानमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया है. फिलहाल, फायर डिपार्टमेंट ने मामले की जांच पूरी होने तक उस इलाके में सभी बेल हेलिकॉप्टरों की उड़ान पर रोक लगा दी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read