Bharat Express DD Free Dish

Reliance के खिलौना ब्रांड हैमलीज़ ने Kuwait में खोला अपना पहला स्टोर, खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) देशों में यह 9वां स्टोर

यह कुवैत में हैमलीज़ का पहला स्टोर है. हालांकि, खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) क्षेत्र में यह हैमलीज़ का नौवां स्टोर है, जिसमें कई खाड़ी देश शामिल हैं. संयुक्त अरब अमीरात और क़तर के बाद अब यह ब्रांड पूरे क्षेत्र में अपनी पकड़ मज़बूत कर रहा है. कंपनी के 13 देशों में कुल 187 स्टोर हैं.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Toy Store of Hamleys: रिलायंस रिटेल से जुड़ा खिलौनों का प्रसिद्ध ब्रांड हैमलीज़ ने कुवैत में अपना पहला स्टोर शुरू किया है. हैमलीज़ को दुनिया का सबसे बेहतरीन खिलौना ब्रांड माना जाता है. 1,170 वर्ग मीटर में फैले इस स्टोर को कुवैत की प्रसिद्ध लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन ‘द एवेन्यूज़ मॉल’ में खोला गया है. यह कुवैत में हैमलीज़ का पहला स्टोर है, जबकि GCC देशों में यह नौवां स्टोर है. संयुक्त अरब अमीरात और क़तर के बाद अब यह ब्रांड पूरे खाड़ी क्षेत्र में अपने विस्तार को गति दे रहा है. वर्तमान में कंपनी के 13 देशों में कुल 187 स्टोर हैं.

कुवैत के ‘द एवेन्यूज़ मॉल’ में स्थित यह हैमलीज़ स्टोर हर उम्र के बच्चों के लिए डिज़ाइन किया गया है. स्टोर में 100 से अधिक ब्रांड्स के 10,000 से ज्यादा खिलौने उपलब्ध होंगे. बच्चे यहां LEGO, Barbie, Hot Wheels, Marvel, Build-A-Bear, Bandai और Candylicious जैसे लोकप्रिय खिलौनों को देख और खरीद सकेंगे. साथ ही ‘Reelyz’ नाम का एक हाई-एनर्जी रेस ट्रैक भी यहां खरीदा जा सकेगा.

हैमलीज़ ग्लोबल के CEO सुमीत यादव ने कहा कि “हम लंबे समय से कुवैत में एक स्टोर खोलने की योजना बना रहे थे. ‘द एवेन्यूज़’ में यह शुरुआत हमारे लिए एक खास और उत्साहपूर्ण अवसर है. नई मार्केट्स में हैमलीज़ को हमेशा जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और हमें पूरा भरोसा है कि कुवैत सिटी भी इस अनुभव को वैश्विक स्तर तक पहुंचाएगा.”

यह उल्लेखनीय है कि हैमलीज़ ने मिडल ईस्ट रिटेल ग्रुप के साथ एक रणनीतिक साझेदारी के तहत यह स्टोर खोला है.

लॉन्च के मौके पर मिडल ईस्ट रिटेल कंपनी के CEO नबील दाऊद ने कहा: “कुवैत में हैमलीज़ की मौजूदगी हमारे लिए गर्व की बात है. यह ब्रांड यहां पहले से ही बहुत पसंद किया जाता है. कई कुवैती परिवारों की यादें हैमलीज़ से जुड़ी हुई हैं – उन्होंने इसे विदेशों में देखा है और पीढ़ी दर पीढ़ी इसके साथ जुड़ी भावनाओं को संजोया है. यह स्टोर उन्हीं का है. हमारा काम बस इसे उनके और करीब लाना है.”

उद्घाटन समारोह में कई रंगारंग उत्सवों का आयोजन हुआ, जिनमें मॉल के भीतर एक भव्य परेड, पारंपरिक घंटी बजाकर स्टोर खोलने की रस्म और बच्चों के पसंदीदा किरदारों की लाइव परफॉर्मेंस शामिल थीं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read