Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

HMPV Virus

चीन में नया वायरस HMPV तेजी से फैल रहा है. वुहान में स्कूल बंद कर दिए गए हैं. 10 दिनों में ही मामले 529% बढ़ गए हैं. एंटीवायरल दवाओं की कमी के कारण स्थिति गंभीर है.

स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा, "स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया है कि HMPV कोई नया वायरस नहीं है. यह हवा और श्वसन के माध्यम से फैलता है और सभी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित कर सकता है. यह वायरस सर्दियों और शुरुआती वसंत के महीनों में अधिक फैलता है."

HMPV श्वसन संबंधी एक वायरस है जो अक्सर सर्दी-जुकाम जैसे हल्के लक्षण पैदा करता है, लेकिन अन्य जटिलताओं को जन्म दे सकता है, खासकर शिशुओं, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों में.

चीन में श्वसन रोगों के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र, भारत ने अपनी सतर्कता बढ़ा दी है. भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस गंभीर स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की.

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) के शीर्ष अधिकारी डॉ. अतुल गोयल ने लोगों से चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के प्रसार को लेकर घबराने की जरूरत नहीं बताई है.

ऑनलाइन साझा किए गए वीडियो में चीन के अस्पतालों में भीड़ दिखाई दे रही है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि HMPV मामलों में वृद्धि के कारण अचानक मृत्यु दर में चिंताजनक वृद्धि हुई है तथा 40 से 80 वर्ष की आयु के लोग विशेष रूप से इससे प्रभावित हुए हैं.