मनोरंजन

नहीं रहे मशहूर फिल्मकार के कसीनथुनी विश्वनाथ, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

K. Viswanth:  भारतीय फिल्मों के मशहूर निर्देशक, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मशहूर फिल्मकार कसीनथुनी विश्वनाथ का हैदराबाद में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. दिग्गज कलाकार को’के विश्वनाथ’ के नाम से भी जाना जाता था. वह 92 वर्ष के थे. सूत्रों ने बताया कि विश्वनाथ काफी समय से बीमार थे, उन्हें उम्र संबंधी पेरशानियां थीं. बृहस्पतिवार देर रात उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली.

मशहूर विश्वनाथ का जन्म

‘कलातपस्वी’ के नाम से मशहूर विश्वनाथ का जन्म फरवरी 1930 में आंध्र प्रदेश में हुआ था. तेलुगु सिनेमा के अलावा तमिल और हिंदी फिल्मों में भी उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की. वह दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए गए 48वें शख्स थे. भारतीय सिनेमा में इस पुरस्कार को सर्वोच्च सम्मान माना जाता है. उन्हें 2016 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया था.

अनिल कपूर ने भी अपने ट्विटर पर ट्वीट पर दिग्गज कलाकार को श्रद्धांजलि दी है. अनिल समेत साउथ के तमाम सितारों ने भी अभिनेता के निधन पर शोक जाहिर किया है.

ये भी पढ़ें-Who Is Pradeep Pandey Chintu: ये भोजपुरी एक्टर करेंगे शाहरुख की फिल्म, पवन सिंह और खेसारी को देते हैं पॉपुलैरिटी में टक्कर

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने विश्वनाथ के निधन पर शोक व्यक्त किया है. बतौर ‘साउंड आर्टिस्ट’ अपने करियर की शुरुआत करने वाले विश्वनाथ ने ‘शंकराभरणम’, ‘सागर संगमम’, ‘स्वाति मुत्यम’, ‘सप्तपदी’, ‘कामचोर’, ‘संजोग’ और ‘जाग उठा इंसान’ जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन किया जिन्होंने कई पुरस्कार भी अपने नाम किए. अपने शानदार करियर में उन्हें 1992 में पद्म श्री, पांच बार राष्ट्रीय पुरस्कार, 20 नंदी पुरस्कार (आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा दिए जाने वाला पुरस्कार) और ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’ सहित 10 फिल्मफेयर भी मिले. विश्वनाथ ने 1965 से लेकर करीब 50 फिल्में बनाईं. तेलुगु फिल्म उद्योग के एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता होने के साथ ही उन्होंने तमिल और हिंदी सिनेमा के लिए भी काम किया.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

15 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

50 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

2 hours ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago