होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान (फोटो फाइल)
Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने एक बार फिर भारत की विदेश नीति की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि भारत रूस से सस्ते में तेल खरीद रहा है. ये उनकी विदेश नीति का कमाल है. हम भी भारत की ही तरह रूस से सस्ते में तेल खरीदना चाहते थे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. क्योंकि हमारी सरकार गिरा दी गई थी. इमरान खान ने एक वीडियो संदेश के जरिए कहा कि “हम भारत की तरह सस्ता रूसी कच्चा तेल लेना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका, दुर्भाग्य से, मेरी सरकार अविश्वास प्रस्ताव के कारण गिर गई.”
पूर्व पीएम ने आगे कहा कि वह इस बात से परेशान हैं कि देश (Pakistan) में व्याप्त सबसे खराब आर्थिक संकट के बीच उनका देश रूसी कच्चे तेल को रियायती दर पर नहीं खरीद सकता है. उन्होंने पिछले साल फरवरी में मास्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से भी मुलाकात की थी.
पीटीआई प्रमुख ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी बैठक का उल्लेख किया. उन्होंने कहा यह भी याद रखना जरूरी है कि उस समय में रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुई थी. बता दें कि उस समय इमरान के रूस चले जाने पर पाकिस्तान को निशाने पर लिया गया था. ग्लोबल एक्सपर्ट्स का कहना है कि “इमरान यदि उस समय रूस नहीं जाते तो उनके लिए अच्छा होता, क्योंकि उनके इस दौरे से अमेरिका नाराज हो गया था.”
बाद में पाकिस्तान पर दवाब इतना बढ़ा कि खुद पाकिस्तानी सेना के चीफ बाजवा (Bajwa) इमरान के खिलाफ हो गए. जिसके बाद इमरान को सत्ता से बेदखल कर दिया. इमरान खान ने इसके लिए पाकिस्तानी सेना के चीफ बाजवा को दोषी ठहराया और कहा कि जो हुआ उसमें जनरल बाजवा की साजिश थी.
यह भी पढ़ें- Punjab: …पकड़ा गया भगोड़े अमृतपाल सिंह का दाहिना हाथ पप्पलप्रीत, पुलिस ने होशियारपुर से किया गिरफ्तार, खुलेंगे राज
इमरान खान ने पिछले साल सितंबर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था “दुनिया में नवाज के अलावा किसी और नेता के पास अरबों की संपत्ति नहीं है. मुझे किसी एक देश के बारे में बताएं जिसके प्रधानमंत्री या नेता के पास देश के बाहर अरबों की संपत्ति हो. यहां तक कि हमारे पड़ोसी देश में भी भारत के बाहर पीएम मोदी की कितनी संपत्ति है?”
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…