Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Pakistan: इमरान खान ने फिर की मोदी सरकार की तारीफ, बोले- उनकी विदेश नीति कमाल की है, हम भी सस्ता तेल खरीदना चाहते थे, लेकिन…

Imran Khan: पूर्व पीएम इमरान खान ने कहा कि “वह इस बात से परेशान हैं कि देश (Pakistan) में व्याप्त सबसे खराब आर्थिक संकट के बीच उनका देश रूसी कच्चे तेल को रियायती दर पर नहीं खरीद सकता है.”

Pakistan

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान (फोटो फाइल)

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने एक बार फिर भारत की विदेश नीति की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि भारत रूस से सस्‍ते में तेल खरीद रहा है. ये उनकी विदेश नीति का कमाल है. हम भी भारत की ही तरह रूस से सस्ते में तेल खरीदना चाहते थे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. क्योंकि हमारी सरकार गिरा दी गई थी. इमरान खान ने एक वीडियो संदेश के जरिए कहा कि “हम भारत की तरह सस्ता रूसी कच्चा तेल लेना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका, दुर्भाग्य से, मेरी सरकार अविश्वास प्रस्ताव के कारण गिर गई.”

पूर्व पीएम ने आगे कहा कि वह इस बात से परेशान हैं कि देश (Pakistan) में व्याप्त सबसे खराब आर्थिक संकट के बीच उनका देश रूसी कच्चे तेल को रियायती दर पर नहीं खरीद सकता है. उन्होंने पिछले साल फरवरी में मास्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से भी मुलाकात की थी.

इमरान के रूस जाने पर पाकिस्तान पर साधा गया था निशाना

पीटीआई प्रमुख ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अपनी बैठक का उल्लेख किया. उन्होंने कहा यह भी याद रखना जरूरी है कि उस समय में रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुई थी. बता दें कि उस समय इमरान के रूस चले जाने पर पाकिस्तान को निशाने पर लिया गया था. ग्‍लोबल एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि “इमरान यदि उस समय रूस नहीं जाते तो उनके लिए अच्‍छा होता, क्‍योंकि उनके इस दौरे से अमेरिका नाराज हो गया था.”

बाद में पाकिस्तान पर दवाब इतना बढ़ा कि खुद पाकिस्‍तानी सेना के चीफ बाजवा (Bajwa) इमरान के खिलाफ हो गए. जिसके बाद इमरान को सत्ता से बेदखल कर दिया. इमरान खान ने इसके लिए पाकिस्‍तानी सेना के चीफ बाजवा को दोषी ठहराया और कहा कि जो हुआ उसमें जनरल बाजवा की साजिश थी.

यह भी पढ़ें-  Punjab: …पकड़ा गया भगोड़े अमृतपाल सिंह का दाहिना हाथ पप्पलप्रीत, पुलिस ने होशियारपुर से किया गिरफ्तार, खुलेंगे राज

जनरल बाजवा पर साधा निशाना

इमरान खान ने पिछले साल सितंबर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था “दुनिया में नवाज के अलावा किसी और नेता के पास अरबों की संपत्ति नहीं है. मुझे किसी एक देश के बारे में बताएं जिसके प्रधानमंत्री या नेता के पास देश के बाहर अरबों की संपत्ति हो. यहां तक ​​कि हमारे पड़ोसी देश में भी भारत के बाहर पीएम मोदी की कितनी संपत्ति है?”

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest