खेल

IPL 2023: पांच छक्के खाने वाले गेंदबाज को KKR ने कहा- ‘चैंपियन’, हर कोई कर रहा है सलाम

KKR’s Tweet for ‘Champion’ Yash Dayal: रिंकू सिंह के अंतिम ओवर के तूफानी बल्लेबाजी ने रविवार शाम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को यादगार जीत दिलाई. 205 के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर को आखिरी पांच गेंदों पर 28 रनों की जरूरत थी. नामुमकिन लग रही इस जीत को सच कर दिखाया रिंकू सिंह ने. इस युवा बल्लेबाज ने लगातार पांच छक्के जड़े, और टीम को जीताया. जीटी की ओर से गेंदबाज यश दयाल थे जो आखिरी ओवर में 29 रन का बचाव करने में नाकाम रहे. इसके बाद केकेआर ने यश के समर्थन में ट्विट किया. जिसने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया.

कोलकाता ने अपने ट्विट में लिखा-

मुकाबले में हार-जीत होना कोई नई बात नहीं है. लेकिन जब कोई एक खिलाड़ी अपनी टीम की हार की वजह बनता है तो उस खिलाड़ी के लिए वो वक्त काफी मुश्किल होता है. किसी भी गेंदबाज के लिए लगातार पांच छक्के खाना बेहद निराशाजनक पल होता है. जाहिर है इसका असर यश दयाल पर भी पड़ा होगा.

ये भी पढ़ें: Suhana Khan: रिंकू पर फिदा हुईं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, बोलीं- UNREAL, विश्वास नहीं होता, गॉर्जियस गर्ल अन्नया पांडे ने भी लगाई स्टोरी

शायद इसलिए केकेआर ने मैच खत्म होने के बाद यश का हौसला बढ़ाया और ट्वीट करते हुए लिखा कि ये होता रहता है और अच्छे से अच्छे खिलाड़ियों के साथ ऐसा हुआ है. कोलकाता ने अपने ट्विट में लिखा है कि यश एक चैंपियन है और वह मजबूती से वापसी करेंगे.

6…6…6…6…6…, 13 सेंकड में चैंपियन टीम के जबड़े से छीन ली जीत

सबसे यादगार फिनिश में से एक, कोलकाता नाइट राइडर्स की इस जीत ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इससे पहले कोई भी आईपीएल टीम अंतिम ओवर में 23 रन से अधिक का पीछा नहीं कर पाई थी. रिंकू के ‘सिक्सर पंच’ से गुजरात को उसी के घर में करारी हार मिली. 21 गेंदों पर 48 रन बनाकर ये खिलाड़ी नाबाद रहा.

आखिरी ओवर में कोलकाता को 29 रनों की जरूरत थी. यहां से गुजरात का जीतना लगभग तय था. लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, ये तो आपने सुना ही होगा. 20वें पहली गेंद पर उमेश यादव ने एक रन लेकर स्ट्राइक रिंकू सिंह को दी. इसके बाद इस खिलाड़ी ने यश दयाल के खिलाफ लगातार पांच छक्के जड़कर टीम को जीत दिला दी.

 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

3 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

3 hours ago