दुनिया

पाकिस्तान में शादीशुदा हिंदू लड़की का अपहरण, इस्लाम कबूल न करने पर किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस दर्ज नहीं कर रही केस

Pakistan: पाकिस्तान में एक बार फिर हिंदू लड़की पर अत्याचार करने का मामला सामने आया है. दरअसल एक शादीशुदा महिला ने बताया कि उसे पाकिस्तान के सिंध प्रांत से अगवा कर अपहर्ताओं ने उसे इस्लाम कबूल करने के लिए धमकी दी, इतनी ही जब उसने धर्म परिवर्तन से मना कर दिया तो उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया. शादीशुदा महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर इस मामले के बारे में बताया है. वीडियो में महिला बता रही है कि,” उमरकोट जिले के समारो शहर में उससे बलात्कार किया गया पुलिस ने अभी तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है.

वहीं एक स्थानीय हिंदू समुदाय के नेता ने बताया कि रविवार तक मीरपुरखास में पुलिस लड़की द्वारा नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया है. उन्होंने बताया कि,” लड़की और उसका परिवार थाने के बाहर बैठे हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है”.

‘धर्म बदलने से इनकार करने पर तीन बार किया रेप’

पीड़िता ने अपने इस वीडियो में आरोप लगाया कि,”उसे इब्राहिम मंगरियो, पुन्हो मंगरियो और उनके साथी ने अगवा किया था. लड़की ने कहा कि उन्होंने उसे धमकी दी और उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा, लेकिन जब उसने इनकार कर दिया, तो उससे तीन दिन तक बलात्कार किया गया. पीड़िता ने कहा कि अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटने के बाद वह घर लौट आई”.

ये भी पढ़ें-  Ramcharitmanas: रामचरितमानस में सब बकवास, तुलसीदास ने अपनी ख़ुशी के लिए लिखा, इस पुस्तक पर लगे बैन- स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान

पीड़िता ने आगे बताया कि,”हिंदू लड़कियों का अपहरण और जबरन धर्मांतरण सिंध के भीतरी इलाकों में एक बड़ी समस्या बन गया है. मुख्य रूप से थार, उमरकोट, मीरपुरखास, घोटकी और खैरपुर क्षेत्रों में हिंदू समुदाय के लोग रहते हैं. इन इलाकों में हिंदू समुदाय के अधिकतर सदस्य मजदूर हैं”.

‘हिंदू लड़कियों से लगातार बढ़ रहे हैं धर्म परिवर्तन से मामले’

पाकिस्तान में हिंदू लड़कियों से जबरन धर्मपरिवर्तन कराने के मामले बढ़ते जा रहे हैं. इससे पहले पिछले साल जून के महीने में एक महिला का जबरन इस्लाम में धर्म परिवर्तन करा दिया गया था. तब हिंदू महिला ने अदालत में बताया था कि,”उसका जबरन इस्लाम में धर्म परिवर्तन कराया गया और एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी करवा दी गई. पिछले साल मार्च में तीन महिलाओं का अपहरण कर इस्लाम कबूल करने लिए कहा गया था. जिसके बाद उनकी मुस्लिम पुरुषों से शादी करा दी”.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

3 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

15 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

28 minutes ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

41 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

53 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

1 hour ago