देश

Punjab: पाकिस्तान बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने मार गिराया हाई-टेक ड्रोन, 5 किलोग्राम हेरोइन जब्त, दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Punjab: पंजाब पुलिस और बीएसएफ (BSF) को संयुक्त अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने आज सोमवार को पंजाब के अमृतसर (Amritsar) में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर छह पंखों वाले एक ड्रोन को मार गिराया है. इसके साथ ही पंजाब पुलिस ने 5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ड्रोन पर 5 किलो हेरोइन लदा हुआ था और इस ड्रोन की कीमत 10 लाख रुपए की बताई जा रही है.

इस मामले में अधिकारियों ने कहा कि,”दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया, उन्होंने मौका देखकर भागने की कोशिश की. पंजाब पुलिस के अनुसार, सुबह लगभग 4 बजे, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और अमृतसर पुलिस के एक संयुक्त गश्ती दल ने एक ड्रोन की आवाज सुनी और कक्कड़ गांव के लोपोके इलाके में उसे मार गिराया और 5 किलो हेरोइन जब्त किया”.

‘ड्रोन के पुर्जे अमेरिका और चीन में बनाए जाते हैं’

पंजाब के डीजीपी (DGP) ने एक ट्वीट में कहा, “एक बड़ी सफलता में, अमृतसर पुलिस ने बीएसएफ के साथ एक संयुक्त अभियान में, फायरिंग के बाद एक छह पंखों वाला एक ड्रोन बरामद किया है और इसे मार गिराया है. कक्कड़ गांव से 5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है, जो पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा से 2 किमी दूर है.” डीजीपी ने आगे बताया कि,”ड्रोन के पुर्जे अमेरिका और चीन में बनाए जाते हैं. उन्होंने कहा, “एके-47 से दागे गए कुल 12 राउंड के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बरामद ड्रोन को असेंबल किया गया है, जिसके पुर्जे अमेरिका और चीन में निर्मित हैं.”

ये भी पढ़ें-    पाकिस्तान में शादीशुदा हिंदू लड़की का अपहरण, इस्लाम कबूल न करने पर किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस दर्ज नहीं कर रही केस

‘पाक तस्करों और उनके सहयोगियों की पहचान जारी’

एसएसपी (SSP) अमृतसर ग्रामीण स्वपन शर्मा ने कहा कि,”ड्रोन के माध्यम से खेप भेजने वाले पाक तस्करों और उनके भारतीय सहयोगियों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने यह हेरोइन बरामद करनी थी”. पंजाब में काफी समय से ड्रग्स की तस्करी बहुत बड़ी समस्या बना हुआ है. पंजाब पुलिस अक्सर इसको रोकने के लिए कई तरह के ऑपरेशन चलाती है”.

वहीं इससे पहले भी एक अन्य घटना में, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों की खेप के साथ चीन निर्मित चार पिस्तौलें जब्त कीं थीं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

9 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

21 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

24 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

35 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

1 hour ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

1 hour ago