Bharat Express DD Free Dish

जावा सागर में अफरा-तफरी: 243 यात्रियों से भरा लापता, 80 समुद्री मील दूर जाकर टूटा संपर्क

Indonesia Ship Missing: इंडोनेशिया के जावा सागर में शनिवार सुबह सुराबाया से रवाना हुआ ‘वर्गो ट्रांसपोर्ट-8’ नामक जहाज अचानक लापता हो गया है. जहाज पर 243 लोग सवार थे और खराब मौसम के बीच संपर्क टूटने के बाद बसारनास की टीमें युद्ध स्तर पर तलाश में जुट गई हैं.

Indonesian rescue agencies launching a search and rescue operation in the Java Sea after the passenger vessel 'Argo Transport 8' carrying 243 people went missing

इंडोनेशिया के जावा सागर जहाज लापता

Indonesia Ship Missing: इंडोनेशिया के जल क्षेत्र से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है. जावा सागर में रविवार को ‘वर्गो ट्रांसपोर्ट-8’ नामक एक बड़ा जहाज अचानक लापता हो गया. इस जहाज पर कुल 243 लोग (यात्री और चालक दल के सदस्य) सवार थे. शनिवार सुबह यह जहाज सुराबाया से रवाना हुआ था, लेकिन सफर के दौरान अचानक इसका संपर्क टूट गया, जिसके बाद से समंदर में हड़कंप मच गया है.

खराब मौसम और आखिरी लोकेशन (Indonesia Ship Rescue Operation)

इंडोनेशिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘अंतरा’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘वर्गो ट्रांसपोर्ट-8’ जहाज सुराबाया से बांजारमासिन (Banjarmasin) की ओर जा रहा था. यात्रा के दौरान रास्ते में इसे खराब मौसम का सामना करना पड़ा था.

बांजारमासिन क्लास-ए सर्च एंड रेस्क्यू कार्यालय के प्रमुख और एसएआर मिशन कोऑर्डिनेटर आई पुतु सुदायाना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जहाज का संपर्क लगभग सुबह 02:00 बजे (WITA) टूट गया. जहाज की आखिरी लोकेशन बांजारमासिन के बसिरिह एसएआर जेट्टी से लगभग 80 समुद्री मील दूर मिली थी. पीटी वर्गो के जनरल मैनेजर योएल रिही ने सुबह 04:10 बजे (WITA) बांजारमासिन एसएआर कार्यालय को संपर्क टूटने की आधिकारिक सूचना दी.

युद्ध स्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन (Indonesia Ship Accident)

सूचना मिलते ही इंडोनेशिया की खोज और बचाव एजेंसी बसारनास (Basarnas) और बांजारमासिन एसएआर कार्यालय पूरी तरह सक्रिय हो गए. रेस्क्यू टीमों को तुरंत जहाज की आखिरी लोकेशन वाली जगह पर रवाना कर दिया गया है. मिशन कोऑर्डिनेटर आई पुतु सुदायाना ने कहा कि=

जहाज में बड़ी संख्या में यात्री और चालक दल के सदस्य सवार हैं. उनकी सुरक्षा ही हमारे इस अभियान की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. हम इस ऑपरेशन में ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों और संसाधनों को झोंक रहे हैं.

बांजारमासिन एसएआर कार्यालय अन्य सभी संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय कर रहा है, ताकि खोज अभियान को और अधिक तेज किया जा सके और लापता जहाज पर सवार सभी लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो सके.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read