Bharat Express DD Free Dish

ट्रंप की धमकी के साये में मिडल ईस्ट में आया भूकंप, क्या ईरान ने कर दिया न्यूक्लियर टेस्ट ?

दक्षिणी ईरान के फार्स प्रांत में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोशल मीडिया पर इसे न्यूक्लियर टेस्ट से जोड़कर अफवाहें फैल रही हैं…

Iran earthquake nuclear test rumors: ईरान में अमेरिकी हमले का खतरा मंडरा रहा है. किसी भी वक्त अमेरिका ईरान पर मिसाइलें दाग सकता है. ऐसे में साउथ ईरान में गुरुवार सुबह तकरीबन 7:13 बजे 5.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे पूरा इलाका थरथरा उठा. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र फार्स प्रांत के मोहर शहर से 36 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था. भूकंप की गहराई सिर्फ 10 किलोमीटर थी, जिससे झटके बहुत तेज महसूस हुए. लोग घरों से बाहर निकल आए और कई जगहों पर अफरा-तफरी मच गई. लेकिन इस बीच ट्रंप की धमकी के साये में बैठे ईरान के लोगों ने सोशल मीडिया पर न्यूक्लियर टेस्ट की आहटों को तेज कर दिया.

अमेरिकी हमले के साये में हो गया न्यूक्लियर टेस्ट?

बता दें कि यह भूकंप ऐसे समय आया है जब अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी मिलिट्री इस वीकेंड तक ईरान पर हमला करने के लिए तैयार है. लेकिन इसको लेकर प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है. मिडिल ईस्ट में अमेरिकी वॉरशिप, फाइटर जेट और रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट की भारी तैनाती हो रही है. सोशल मीडिया पर तेजी से अफवाहें फैल रही हैं कि यह कोई प्राकृतिक भूकंप नहीं, बल्कि ईरान का गुप्त न्यूक्लियर टेस्ट हो सकता है. लोग पूछ रहे हैं कि क्या ईरान ने परमाणु परीक्षण कर दिया, जिससे धरती हिल गई. हालांकि, अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ईरान लगातार न्यूक्लियर टेस्ट की फिराक में है, लेकिन अमेरिका इसे होने नहीं देना चाहता.

भूकंप के केंद्र के आसपास क्या है?

यह भी बताते चलें कि भूकंप का केंद्र फार्स प्रांत में था, जो ईरान का तेल समृद्ध इलाका है. यहां कई तेल और गैस फील्ड्स हैं. हालांकि, भूकंप का केंद्र किसी बड़े न्यूक्लियर साइट से दूर था. ईरान में भूकंप आना कोई नई बात नहीं है, क्योंकि देश भूकंप जोन में आता है. लेकिन मौजूदा तनाव और अमेरिकी हमले की आशंका के कारण इस बार हर छोटी घटना पर नजरें टिकी हैं. लोग डर रहे हैं कि कहीं यह भूकंप किसी बड़े हमले या टेस्ट का संकेत तो नहीं.

अमेरिका ईरान पर करेगा हमला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी मिलिट्री इस वीकेंड तक ईरान पर हमला करने के लिए तैयार है. जिसपर प्रेसिडेंट ट्रंप ने अभी अंतिम फैसला नहीं लिया है. अमेरिकी सेना ने पहले ही मिडिल ईस्ट में भारी तैनाती की है. वॉरशिप, फाइटर जेट और रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट की मौजूदगी से लग रहा है कि कोई बड़ा ऑपरेशन होने वाला है. ईरान ने पहले ही चेतावनी दी है कि हमले का जवाब दिया जाएगा. ऐसे में यह भूकंप और अफवाहें तनाव को और बढ़ा रही हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read